Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उपहार सिनेमा से अनाज मंडी तक... मालवीय नगर होटल अग्निकांड ने ताजा की कई खौफनाक यादें

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 04:49 PM (GMT+05:30)

    दिल्ली ने पिछले तीन दशकों में उपहार सिनेमा, अनाज मंडी और हाल ही में मालवीय नगर होटल अग्निकांड जैसे कई दर्दनाक हादसे देखे हैं, जिनमें सैकड़ों लोगों की ...और पढ़ें

    दिल्ली के दर्दनाक अग्निकांड। (फोटो सौ- जागरण)

    दिल्ली के दर्दनाक अग्निकांड। (फोटो सौ- जागरण)

    HighLights

    1. उपहार सिनेमा अग्निकांड में 59 लोगों की मौत हुई थी।

    2. अनाज मंडी अग्निकांड में 43 जिंदगियां खत्म हो गईं।

    3. मालवीय नगर होटल आग में 21 लोगों की जान गई।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली ने पिछले तीन दशकों में कई दर्दनाक हादसे देखे हैं, लेकिन कुछ अग्निकांड ऐसे रहे जिन्होंने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। इन घटनाओं में दर्जनों लोगों की जान गई और सैकड़ों परिवार हमेशा के लिए टूट गए।

    ताजा मामला दिल्ली के इंटरनेशनल नगर इलाके के एक होटल में लगी भीषण आग का है, जिसमें अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले उपहार सिनेमा और अनाज मंडी अग्निकांड जैसी घटनाएं भी राजधानी के इतिहास में काले अध्याय के रूप में दर्ज हैं।

    उपहार सिनेमा अग्निकांड: एक फिल्म शो बना मौत का मंजर

    13 जून 1997 को दक्षिणी दिल्ली स्थित उपहार सिनेमा में फिल्म 'बॉर्डर' का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान ट्रांसफॉर्मर में तकनीकी खराबी के कारण आग लग गई। देखते ही देखते धुआं पूरे सिनेमा हॉल में फैल गया और निकासी व्यवस्था की खामियों के चलते लोग अंदर ही फंस गए।

    Uphaar-Cinema-fire-case-history

    इस भयावह हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। अधिकांश पीड़ितों की जान दम घुटने से गई। उपहार सिनेमा अग्निकांड को आज भी देश के सबसे चर्चित और दर्दनाक अग्निकांडों में गिना जाता है।

    खबरें और भी

    अनाज मंडी अग्निकांड: तंग गलियों में फंसीं दर्जनों जिंदगियां

    दिसंबर 2019 में पुरानी दिल्ली के अनाज मंडी क्षेत्र में स्थित एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लग गई थी। घटना उस समय हुई जब अधिकांश लोग सो रहे थे। इमारत में काम करने वाले मजदूर और कर्मचारी अंदर ही फंस गए।

    delhi_fire_750_1575783651_749x421

    संकरी गलियों और सीमित पहुंच के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस हादसे में 43 लोगों की मौत हुई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से झुलस गए थे। यह घटना दिल्ली के सबसे बड़े अग्निकांडों में से एक मानी जाती है।

    मालवीय नगर होटल हादसा: एक सुबह ने छीन लीं 21 जिंदगियां

    3 जून 2026 की सुबह दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में स्थित एक होटल में अचानक आग लग गई। होटल में ठहरे कई लोग उस समय अंदर मौजूद थे। शुरुआती जानकारी के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई और कुछ ही देर में कई मंजिलें इसकी चपेट में आ गईं।

    WhatsApp Image 2026-06-03 at 15.25.12

    हादसे में अब तक 21 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में दिल्ली-एनसीआर के अलावा दूसरे राज्यों के लोग भी शामिल हैं। दमकल विभाग और बचाव एजेंसियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    सुरक्षा व्यवस्था पर फिर उठे सवाल

    इन तीनों घटनाओं में अग्नि सुरक्षा मानकों और आपातकालीन निकासी व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल उठे। हर बड़े हादसे के बाद जांच और सुधार की बातें जरूर हुईं, लेकिन समय-समय पर सामने आने वाली ऐसी घटनाएं बताती हैं कि अभी भी कई स्थानों पर सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं हैं।

    उपहार सिनेमा, अनाज मंडी और अब मालवीय नगर होटल हादसा केवल आंकड़े नहीं हैं, बल्कि उन परिवारों की त्रासदी हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को हमेशा के लिए खो दिया। दिल्ली के इतिहास में ये और ऐसे तमाम अग्निकांड ऐसे दर्दनाक अध्याय बन चुके हैं, जिन्हें भुला पाना आसान नहीं होगा।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1 महीना, 46 मौतें: मालवीय नगर से साकेत तक... कहीं लगी आग तो कहीं ढहीं इमारतें; आखिर जिम्‍मेदार कौन?

    यह भी पढ़ें- दिल्ली रेस्टोरेंट अग्निकांड में उजड़ गया गुरुग्राम का परिवार, CA समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मौसा अब भी लापता