Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    विवेक विहार अग्निकांड के बाद जागी दिल्ली सरकार, तैयार होगा 'फायर फाइटिंग मास्टर प्लान'

    Updated: Mon, 11 May 2026 06:29 PM (IST)

    विवेक विहार अग्निकांड के बाद दिल्ली सरकार 3, 15 और 25 वर्षों की आवश्यकताओं के अनुरूप एक फायर फाइटिंग मास्टर प्लान तैयार कर रही है। ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लू प्रिंट बनाने का निर्देश दिया। फाइल फोटो

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ब्लू प्रिंट बनाने का निर्देश दिया। फाइल फोटो

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। विवेक विहार अग्निकांड में नौ लोगों की मौत की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने फायर फाइटिंग मास्टर प्लान बनाे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पिछले दिनों अग्निशमन विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के साथ बैठक कर इसका ब्लू प्रिंट बनाने का निर्देश दिया था। इस दिशा में काम शुरू हो गया है।

    दिल्ली के गृह मंत्री आशीष सूद ने अग्निशमन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर आग से बचाव की तैयारी, इसमें आने वाली बाधाओं, आधुनिक उपकरणों की उपलब्धता और नए की खरीद और अग्निशमन विभाग के आधुनिकीकरण की योजनाओं तथा प्रस्तावित फायर फाइटिंग मास्टर प्लान पर चर्चा की। उन्हें आगामी 3, 15 और 25 वर्षों की आवश्यकताओं के अनुरूप फायर फाइटिंग मास्टर प्लान तैयार कर शीघ्र प्रस्तुत करने को कहा।

    उन्होंने अग्निशमन विभाग को आग लगने के काल आने पर राहत व बचाव शुरू करने के समय को और बेहतर बनाने, आंतरिक संवाद प्रणाली को अत्याधुनिक बनाने, आधुनिक कमांड एंड निगरानी प्रणाली विकसित करने तथा अधिकारियों व कर्मियों को आधुनिक तकनीक के अनुरूप प्रशिक्षण देने को कहा।

    सभी डिविजनल अधिकारियों से कहा कि वे अपने क्षेत्र में आगजनी की घटनाओं की रोकथाम और उन पर नियंत्रण की सीधे रूप से जिम्मेदार हैं। उन्हें अपने क्षेत्र में आरडब्ल्यूए, व्यापारिक संगठन, धार्मिक समितियों, पार्क, क्लब व अन्य सामाजिक संगठनों के सहयोग से आग से बचाव संबंधी जागरूकता अभियान चलाने और लोगों को घरों में आग से सुरक्षा के लिए आधुनिक अग्निशमन उपकरण लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा।

    खबरें और भी

    सूद ने अग्निशमन विभाग को स्कूल, कालेज, अस्पताल एवं आश्रय स्थलों की फायर आडिट करने को कहा जिससे कि इन स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाया जा सके। गृहमंत्री ने फायर विभाग के प्रधान निदेशक को एक अंतर विभागीय संयोजन बैठक करने के भी निर्देश दिए।

    यह भी पढ़ें: PM मोदी की अपील पर दिल्ली की CM रेखा गुप्ता की सलाह, 'पेट्रोल-डीजल बचाओ, मेट्रो, बस और कारपूलिंग से करें सफर'