Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    वित्तीय संकट से उबरेंगे DU के 12 कॉलेज, दिल्ली सरकार ने जारी की अंतिम अनुदान किश्त

    Updated: Sat, 07 Feb 2026 08:49 AM (IST)

    दिल्ली सरकार ने अपने 12 पूर्ण वित्त पोषित कॉलेजों को वित्तीय वर्ष 2025-26 की अंतिम अनुदान किश्त जारी कर दी है। इससे दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध इन ...और पढ़ें

    दिल्ली विवि से संबंधित कॉलेजों को राहत। फाइल फोटो

    दिल्ली विवि से संबंधित कॉलेजों को राहत। फाइल फोटो

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने अपने सौ फीसद वित्त पोषित 12 कालेजों को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2025-26 की चौथी और अंतिम किश्त के रूप में अनुदान राशि जारी कर दी है।

    अनुदान मिलने से दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध इन कालेजों में शिक्षकों और कर्मचारियों के वेतन, मेडिकल बिलों तथा अन्य लंबित भुगतानों का निपटारा हो सकेगा। साथ ही कालेज परिसरों के रखरखाव और शैक्षणिक गतिविधियों पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।

    सरकारी सूत्रों के अनुसार, इससे पहले अक्तूबर 2025 में तीसरी किश्त के रूप में 108 करोड़ रुपये जारी किए गए थे। अब अंतिम किश्त मिलने के बाद इन कालेजों को वित्तीय संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा।

    ये कालेज पूरी तरह दिल्ली सरकार के अनुदान पर निर्भर हैं और समय पर राशि न मिलने से प्रशासनिक और शैक्षणिक कार्य प्रभावित होते हैं।

    यह भी पढ़ें- खुशखबरी! 2 अप्रैल से जालंधर कैंट स्टेशन पर रुकेगी नई दिल्ली-कटरा वंदे भारत, नोट कर लें टाइमिंग

    इन कॉलेजों को जारी किया गया अनुदान

    जारी अनुदान के तहत डॉ. भीमराव अंबेडकर कालेज को 13 करोड़ 32 लाख 50 हजार रुपये, अदिति महाविद्यालय को 37 करोड़ 81 लाख 25 हजार रुपये और आचार्य नरेंद्र देव कालेज को 21 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये प्रदान किए गए हैं।

    इसके अलावा शहीद राजगुरु कालेज आफ एप्लाइड साइंसेज को 10 करोड़ 75 लाख रुपये, शहीद सुखदेव कालेज को 6 करोड़ 18 लाख 50 हजार रुपये और महर्षि वाल्मीकि कालेज को 12 करोड़ 87 लाख 50 हजार रुपये की राशि दी गई है।

    दीन दयाल उपाध्याय कालेज को 42 करोड़ 62 लाख 50 हजार रुपये, महाराजा अग्रसेन कालेज को 15 करोड़ 53 लाख रुपये और केशव महाविद्यालय को 13 करोड़ रुपये का अनुदान मिला है। कालेज प्रशासन का कहना है कि इस अनुदान से शैक्षणिक सत्र को सुचारु रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-NCR में हल्की धुंध के साथ ठंड बरकरार, दिन में साफ रहेगा आसमान; AQI 255 के साथ हवा ‘अस्वस्थ’