Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली सरकार में 'वर्क फ्रॉम होम' आज, CM रेखा गुप्ता और सरकार के ज्यादातर मंत्री घर से करेंगे काम

    Updated: Wed, 20 May 2026 07:24 AM (IST)

    प्रधानमंत्री की ईंधन बचाने की अपील पर दिल्ली सरकार ने 'मेरा देश, मेरा योगदान' अभियान के तहत आज पहला वर्क फ्रॉम होम दिवस मनाया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ...और पढ़ें

    सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री करेंगे आज घर से करेंगे काम।

    सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री करेंगे आज घर से करेंगे काम।

    HighLights

    1. दिल्ली सरकार का पहला वर्क फ्रॉम होम आज।

    2. सीएम रेखा गुप्ता और मंत्री घर से करेंगे काम।

    3. जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी विभागों को सलाह।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री की वाहनों का ईंधन बचाने की अपील पर दिल्ली शुरू किया गया मेरा देश, मेरा योगदान अभियान के तहत दिल्ली सरकार में पहला वर्क फ्राम हाेम आज है। सीएम रेखा गुप्ता और सरकार के ज्यादातर मंत्री घर से काम करेंगे।

    जिन मंत्रियों काे जरूरी सेवाओं के तहत किसी गतिविधि में सचिवालय आना जरूरी है, वे सचिवालय आएंगे या पहले से कोई कार्यक्रम निर्धारित है तो वे मंत्री कार्यक्रम में जाएंगे, अन्यथा अन्य सभी मंत्री अपने आवास से ही काम करेंगे।

    सरकार की सभी बैठकें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी

    वे बैठकें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी विभागों में वर्क फ्रॉम होम के लिए सलाह जारी की है। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि जहां तक संभव हो घर से काम करें।

    बता दें कि अभियान के तहत सरकार ने हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम की घोषणा की है। इसी के तहत कई विभागों ने दूसरा वर्क फ्राम होम शनिवार को तय किया गया है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री घर से काम करने के दौरान कई बैठकें करेंगी, जिसमें कुछ वर्चुअल बैठकें होंगी।

    हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम के लिए एडवाइजरी जारी 

    सामान्य प्रशासन विभाग ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर विभागों को अपनी सहूलियत के अधार पर हफ्ते में दो दिन वर्क फ्राम होम के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। आवश्यक सेवाओं में शामिल दमकल, अस्पताल, बिजली-पानी, सार्वजनिक परिवहन आदि सेवाओं पर हफ्ते में दो दिन घर से काम करने का नियम लागू नहीं है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में नकली एमआरएफ और सिएट टायर ट्यूब गिरोह का पर्दाफाश, सरगना समेत छह गिरफ्तार