एक्टर सलमान खान की फ्रेंचाइजी जिम में लगी आग, दमकल टीम ने पाया काबू; दिल्ली में बड़ा हादसा टला
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित सलमान खान की फ्रेंचाइजी जिम में गुरुवार रात आग लग गई। दमकल कर्मियों ने ...और पढ़ें
-1787288551634_m.webp)
एक्टर सलमान खान की फ्रेंचाइजी जिम में आग लगी। AI जनरेटेड
HighLights
दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 में जिम में आग लगी।
सलमान खान की फ्रेंचाइजी जिम में गुरुवार रात घटना हुई।
दमकल ने आग पर काबू पाया, कोई जनहानि या नुकसान नहीं।
जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में ग्रेटर कैलाश-1 के एम ब्लॉक मार्केट स्थित एक्टर सलमान खान की फ्रेंचाइजी जिम में बृहस्पतिवार की रात आग लग गई। चार मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर जिम है।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के पहुंचने से पहले ही स्थानीय पुलिस ने जिम में मौजूद सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।
फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
उन्होंने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस दौरान आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।
कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ
पुलिस के अनुसार, इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि या कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है। हालात अब बिल्कुल सामान्य हैं।
यह भी पढ़ें- दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक
बताया गया कि यह जिम अभिनेता सलमान खान का नहीं है। सिर्फ उनके जिम ब्रांड की एक फ्रैंचाइजी है।
