दक्षिणी दिल्ली के नेचर बाजार में आग लगी, करीब 50 दुकानें जलकर खाक
दक्षिणी दिल्ली के अंधेरिया मोड़ स्थित नेचर मार्केट में रविवार सुबह भीषण आग लग गई। इस घटना में लगभग 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं। ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली पर्यटन विभाग के नेचर बाजार में लगी आग
अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के अंधेरिया मोड़ इलाके में स्थित रविवार सुबह आग लग गई। इस घटना में करीब 50 दुकानें जलकर खाक हो गईं।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने नौ फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाया। नेचर बाजार में अलग-अलग राज्यों के पारंपरिक परिधान और क्राकरी, कारपेट आदि की दुकानें हैं।
-1773552521414.jpeg)
दिल्ली फायर सर्विसेज के अनुसार, आग लगने की सूचना रविवार सुबह 7:37 बजे मिली, जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए आनन-फानन में दमकल विभाग की 9 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।
-1773549851929.jpg)
आग लगने से सामान जलने के साथ इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा है। हादसे में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

भीड़भाड़ वाले इस बाजार में आग तेजी से फैली और इलाके में चारों ओर धुएं का गुब्बार छा गया। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने और आग बुझाने में मदद के लिए पुलिस टीम भी पहुंची।
दिल्ली सरकार से मुआवजे की मांग
वर्तमान में छह मार्च से यहां दस्तकार नाम से एक आयोजन चल रहा है, जिसके लिए दुकानदारों ने बहुत सारी तैयारियां की थी। इस घटना में सब जलकर खाक हो गया। घटना के समय मार्केट में कोई नहीं था, जिसकी वजह से जनहानि नहीं हुई। वहीं अब दुकानदार दिल्ली सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनुपट के साथ)
- यह भी पढ़ें- दिल्ली में 67 दिन में आग से 15 की मौत और 93 झुलसे, फायर ब्रिगेड को रोज मिल रहीं 44 कॉल; गर्मी में बढ़ीं घटनाएं
- यह भी पढ़ें- दिल्ली में शेख सराय अथॉरिटी कार्यालय के रिकॉर्ड रूम में लगी आग, अंदर रखे दस्तावेज जलकर खाक
- यह भी पढ़ें- दिल्ली फायर डिपार्टमेंट में अफसरों का गंभीर संकट, 90 पदों पर सिर्फ 18 अधिकारी तैनात