Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    खौफनाक अंत: दिल्ली के गेस्ट हाउस में युवक ने की आत्महत्या, प्रेमिका को मृत समझकर खुद को लगाया फंदा

    Updated: Thu, 16 Apr 2026 06:37 AM (GMT+05:30)

    कालकाजी के एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय जावेद ने आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि झगड़े के बाद प्रेमिका के बेहोश होने पर उसे मृत समझकर ...और पढ़ें

    कालकाजी के एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय जावेद ने आत्महत्या कर ली। जागरण

    कालकाजी के एक गेस्ट हाउस में 28 वर्षीय जावेद ने आत्महत्या कर ली। जागरण

    HighLights

    1. कालकाजी गेस्ट हाउस में युवक ने की आत्महत्या।

    2. प्रेमिका को मृत समझकर युवक ने उठाया यह कदम।

    3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। कालकाजी थाना क्षेत्र स्थित के ब्लाक के एक गेस्ट हाउस में बुधवार रात एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान बदरपुर निवासी 28 वर्षीय जावेद के रूप में हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर साक्ष्य जुटाये।

    पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि युवक ने अपनी प्रेमिका को मृत समझकर खौफ में आकर आत्महत्या का कदम उठा लिया। जब युवती को होश आया तो युवक को पंखे से लटका देखकर उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई। रोने और चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर कर्मचारी कमरे में आए।

    उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। क्राइम और एफएसएल की टीमों ने मौके से जरूरी सुराग जुटाए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    पुलिस के अनुसार सुबह जावेद एक युवती के साथ कालकाजी के के-51 ब्लॉक स्थित गेस्ट हाउस में ठहरने आया था। सूत्रों के मुताबिक कमरे में दोनों ने कथित तौर पर नशा किया था, जिसके बाद किसी बात को लेकर उनके बीच तीखी बहस और झगड़ा हो गया। इसी आपसी विवाद के दौरान लड़की अचानक बेहोश हो गई।

    खबरें और भी

    लड़की को जमीन पर बेहोश पड़ा देखकर जावेद बुरी तरह घबरा गया। उसे लगा कि झगड़े के दौरान उसकी प्रेमिका की मौत हो गई है। इसी डर और घबराहट में आकर उसने कमरे में लगे पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

    होश आने पर प्रेमिका ने मचाया शोर

    कुछ समय बाद जब लड़की को होश आया, तो उसने सामने जावेद को पंखे से लटका हुआ पाया। यह खौफनाक मंजर देखकर वह बुरी तरह डर गई और रोते हुए उसने चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी। शोर सुनकर गेस्ट हाउस में हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं, पुलिस लड़की को भी पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। फिलहाल लड़की का नाम उजागर नहीं किया गया है, युवती का बयान दर्ज किया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट दुनिया के 10 सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स की सूची से बाहर, ACI रिपोर्ट में 11वें स्थान पर खिसका