Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली HC बार एसोसिएशन ने जिला अदालतों के 20 करोड़ तक क्षेत्राधिकार बढ़ाने का किया विरोध, दायर की याचिका

    Updated: Wed, 27 May 2026 07:51 PM (IST)

    दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने जिला अदालतों के वित्तीय क्षेत्राधिकार को 2 करोड़ से 20 करोड़ रुपये तक बढ़ाने के प्रस्ताव को चुनौती देते हुए याचिका दा ...और पढ़ें

    दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ( डीएचसीबीए) ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

    दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ( डीएचसीबीए) ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

    HighLights

    1. जिला अदालतों का वित्तीय क्षेत्राधिकार 20 करोड़ करने का प्रस्ताव।

    2. दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव को चुनौती दी।

    3. हाई कोर्ट के कामकाज और जिला अदालतों पर बढ़ेगा बोझ।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के सभी जिला न्यायालयों के वित्तीय क्षेत्राधिकार को दो करोड़ रुपये से बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये करने के प्रस्ताव की जांच के लिए न्यायाधीशों की समिति के गठन को चुनौती देते हुए दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन ( डीएचसीबीए) ने दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की है।

    विवाद दिल्ली के जिला न्यायालयों के वित्तीय क्षेत्राधिकार में भारी वृद्धि के प्रस्ताव से संबंधित है। यदि इसे लागू किया जाता है, तो 20 करोड़ रुपये तक के दीवानी और वाणिज्यिक विवादों का निपटारा दिल्ली हाई कोर्ट के बजाय जिला न्यायालयों में किया जाएगा।

    हाई कोर्ट ने सभी हितधारकों से बात करने और सुझाव देने से पहले इस मुद्दे की जांच करने के लिए जजों की एक कमेटी बनाई थी। डीएचसीबीए ने प्रस्तावित बढ़ोतरी का विरोध करते हुए कहा है कि इतनी ज्यादा बढ़ोतरी से हाई कोर्ट के मूल पक्ष के कामकाज पर बुरा असर पड़ सकता है।

    यह भी कहा है कि मुश्किल कॉमर्शियल झगड़ों से निपटने वाली जिला अदालतों पर ज्यादा बोझ पड़ सकता है। याचिका पर शुक्रवार को न्यायमूर्ति अनिल क्षेत्रपाल व न्यायमूर्ति तेजस करिया की पीठ के समक्ष सुनवाई हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- बचाए गए बाल मजदूरों की बकाया मजदूरी वसूले दिल्ली पुलिस, फरार मालिकों पर दिल्ली हाई कोर्टसख्त

    यह भी पढ़ें- 'यमुना बाढ़ क्षेत्र के 'जोन ओ' में अवैध कॉलोनियां अस्वीकार्य', दिल्ली हाई कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

    यह भी पढ़ें- जिला अदालतों की आर्थिक सीमा बढ़ाने के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट के वकीलों का विरोध, काम से बनाई दूरी

    खबरें और भी