NEET-UG री-एग्जाम को लेकर टेलीग्राम पर प्रतिबंध: दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र को नोटिस भेजकर मांगा जवाब
दिल्ली हाई कोर्ट ने NEET-UG की दोबारा परीक्षा के मद्देनजर टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने की याचिका पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा है। याचिका में ट ...और पढ़ें
-1781703712371_m.webp)
नीट री-एग्जाम तक टेलीग्राम पर रोक को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब।
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार से जवाब मांगा।
NEET-UG परीक्षा के मद्देनजर टेलीग्राम बैन का मामला।
याचिका में टेलीग्राम के पूर्ण प्रतिबंध का विरोध।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। NEET-UG की दोबारा 21 जून को प्रस्तावित परीक्षा को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने के खिलाफ दायर याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
याचिका में टेलीग्राम को पूरी तरह बंद करने के प्रस्ताव का विरोध किया गया है। कोर्ट ने मामले पर केंद्र सरकार से विस्तृत जवाब मांगा है। इस मामले की अगली सुनवाई अब बृहस्पतिवार को होगी।
NTA महानिदेशक की प्रतिक्रिया
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि नीट परीक्षा से जुड़े फ्रॉड और पेपर लीक के गलत प्रचार को रोकने के लिए इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा टेलीग्राम पर कुछ समय के लिए प्रतिबंध लगाना पड़ा।
अब तक 13 आरोपितों की गिरफ्तारी
बता दें कि तीन मई को हुई नीट की परीक्षा के पेपर लीक होने के बाद परीक्षा को एनटीए ने रद कर दिया था। पेपर लीक मामले में अब तक 13 आरोपितों को सीबीआई ने गिरफ्तार किया है। सभी तिहाड़ जेल में बंद हैं।