विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के खिलाफ FIR की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से दिल्ली HC का इनकार 

Published: Mon, 21 Sep 2026 03:12 PM (IST)

दिल्ली हाई कोर्ट ने पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी और जांच की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से ...और पढ़ें

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांंग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार। फोटो: आर्काइव

पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ एफआईआर की मांंग वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार। फोटो: आर्काइव

HighLights

  1. पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ याचिका सुनने से मना किया

  2. पूर्व जज के घर मिले कैश की जांच की मांग वाली याचिका दायर हुई थी

  3. कोर्ट ने याचिका को बेबुनियाद बताकर सुनवाई से इनकार किया

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट के पूर्व जज यशवंत वर्मा के खिलाफ प्राथमिकी कर जांच करने का निर्देश देने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई से दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को इनकार कर दिया।

याचिका में पूर्व न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा के घर पर आग लगने के बाद भारी मात्रा में कैश मिलने के मामले में प्राथमिकी करने और एसआईटी या सीबीआई से जांच कराने का निर्देश देने की मांग की गई थी।

हालांकि, याचिका को बेबुनियाद आरोप बताते हुए न्यायमूर्ति अमित बंसल ने की पीठ ने कहा कि याचिकाकर्ता व अधिवक्ता घनश्याम उपाध्याय के पास कानून में दूसरे उपाय मौजूद हैं।

'अदालत इस मामले में सुनवाई नहीं करेगी'

उन्होंने कहा कि अदालत इस मामले पर सुनवाई नहीं करेगी। अदालत ने सुनवाई के दौरान पीठ ने याचिकाकर्ता से पूछा कि उन्होंने प्राथमिकी की अपनी मांग के लिए ट्रायल कोर्ट का रुख क्यों नहीं किया?

जवाब में याचिकाकर्ता ने कहा कि यह घटना असाधारण थी और ट्रायल कोर्ट इस मामले में न्याय नहीं कर सकती। यह भी कहा कि ह मामला जस्टिस यशवंत वर्मा से जुड़ा है।

याचिका वापस ले ली गई 

कोई भी व्यक्ति आपराधिक कानून के तहत कार्रवाई शुरू कर सकता है। इस पर कोई रोक नहीं है। कोर्ट द्वारा याचिका खारिज करने का संकेत दिए जाने के बाद याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका वापस ले ली।

महाभियोग की कार्यवाही का सामना कर रहे जस्टिस यशवंत वर्मा ने नौ अप्रैल 2016 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा सौंपा था। जस्टिस वर्मा पांच जनवरी 2031 को रिटायर होने वाले थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट को मिले 7 नए जज, चीफ जस्टिस ने दिलाई पद की शपथ; अब जजों की संख्या बढ़कर हुई 50