दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा को फटकारा, सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़ा है मामला
दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और न्यूज चैनलों की बिना पुष्टि के एक व्यक्ति पर आरोप लगाने के लिए आलोचना की। कोर्ट ने कहा कि जानी-मानी हस्तियो ...और पढ़ें

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
HighLights
एक व्यक्ति की याचिका पर अदालत ने संबंधित मानहानिकारक सामग्री को हटाने का दिया निर्देश
एक महिला पत्रकार से विमान में हुए विवाद के बाद व्यक्ति के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई थी पोस्ट
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। एक व्यक्ति के खिलाफ लगाए गए आरोपों की पुष्टि किए बगैर ही सार्वजनिक रूप से निंदा करने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने अभिनेत्री ऋचा चड्ढा और न्यूज चैनलों की आलोचना की। मानहानिकारण सामग्री पर रोक लगाने की मांग वाली व्यक्ति की याचिका पर न्यायमूर्ति अमित महाजन की पीठ ने कहा कि एक जानी-मानी हस्ती की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी होती है कि वह अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का इस्तेमाल करके किसी पर गंभीर आरोप लगाने से पहले, उन आरोपों की पुष्टि करें।
अदालत ने कहा कि अभिनेत्री ऋचा चड्ढा द्वारा बिना जांच-पड़ताल वाले आरोपों का समर्थन और उन्हें बढ़ा-चढ़ाकर पेश करना अभिव्यक्ति की आजादी से कहीं आगे की बात है। इस तरह का व्यवहार लोगों को शर्मिंदा करने और डिजिटल रूप से निगरानी करने के लिए एक उत्प्रेरक का काम करता है।
अदालत ने और क्या कहा?
उक्त टिप्पणी के साथ ही अदालत ने अंतरिम आदेश पारित करते हुए महिला पत्रकार के साथ-साथ कुछ ऑनलाइन प्लेटफार्मों को मामले पर अगली सुनवाई होने तक संबंधित सामग्री को हटाने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि यह जल्दबाजी में दी गई प्रतिक्रिया थी और इसका मकसद इस मामले को सनसनीखेज बनाना था।
न्यूज चैनलों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अदालत ने कहा कि इस तरह के बयान आपराधिक न्यायशास्त्र के मूल सिद्धांत का घोर उल्लंघन करते हैं और मामले से जुड़ी प्राथमिकी में चल रही जांच पर गंभीर रूप से प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है।
खबरें और भी
व्यक्ति पर 11 मार्च को दिल्ली-मुंबई विमान में एक महिला ने यौन दुराचार का आरोप लगाया था। पेशे से पत्रकार एक महिला ने विमान में अपने बगल में बैठे एक व्यक्ति पर अनुचित व्यवहार का आरोप लगाया। महिला ने पत्रकार ने संबंध में सोशल मीडिया पोस्ट किया और व्यक्ति की फोटो व अन्य जानकारी साझा की। आरोपों की पुष्टि किए बगैर ही अभिनेत्री ने इसे दोबारा पोस्ट करके लिखा कि 'इसे मशहूर बनाओ।