Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली-NCR में बढ़ेगा भीषण गर्मी का टॉर्चर, अगले चार दिन में 40 डिग्री के पार चढ़ेगा तापमान

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 06:10 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली-एनसीआर में अगले चार दिनों में भीषण गर्मी बढ़ने वाली है, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने की संभावना है। न्यूनतम तापमान भी 2 ...और पढ़ें

    दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा। (AI Generated Image)

    दिल्ली-NCR में चढ़ेगा पारा। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच दिल्ली समेत एनसीआर में अब न केवल गर्मी का एहसास बल्कि तापमान भी तेजी से बढ़ेगा। अगले चार दिन में ही अधिकतम तापमान 40 डिग्री पार हो जाने की संभावना है।

    न्यूनतम तापमान भी 24 से 25 डिग्री तक चला जाएगा। कहने का मतलब यह कि दिन में ही नहीं, रात में भी गर्मी की चुभन बढ़ेगी।

    इस बीच रविवार को दिन भर आसमान साफ रहा और तेज धूप खिली रही। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.4 डिग्री कम 34.7 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.8 डिग्री कम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    वहीं हवा में नमी का स्तर 76 से 20 प्रतिशत रहा। 36.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ रिज सर्वाधिक गर्म इलाका रहा।

    आज को साफ रहेगा मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार को आसमान साफ रहेगा। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से सतही हवाएं चलेंगी। धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 37 डिग्री जबकि न्यूनतम 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।

    वहीं दिल्ली की हवा फिलहाल साफ ही चल रही है। रविवार को दिल्ली का एक्यूआइ 163 यानी ''मध्यम'' श्रेणी में दर्ज किया गया। अनुमान है कि हाल फिलहाल यह इसी श्रेणी में बना रहेगा। 

    यह भी पढ़ें- Weather Update : जमशेदपुर में आसमान से बरसेगी आग! 6 दिनों में 42°C पार करेगा तापमान

    यह भी पढ़ें- Heatwave Alert: पटना में लू का खतरा बढ़ा, तापमान 40°C पार होने का अनुमान; प्रशासन का अलर्ट



    खबरें और भी