'मेन कोर्स नहीं बनेगा', LPG संकट के बीच दिल्ली हाई कोर्ट की लॉयर्स कैंटीन पर चस्पा किया नोटिस
पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष के कारण एलपीजी सिलेंडर की किल्लत के चलते दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन ने मुख्य भोजन बनाना बंद कर दिया है। ...और पढ़ें
-1773216204849_m.webp)
दिल्ली हाईकोर्ट की लॉयर्स कैंटीन में मेन कोर्स बंद। फोटो- एआई जनरेटेड
HighLights
दिल्ली हाई कोर्ट कैंटीन ने मुख्य भोजन बनाना रोका।
एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पश्चिम एशिया संघर्ष से जुड़ी।
सैंडविच, सलाद जैसे अन्य खाद्य पदार्थ अभी भी उपलब्ध।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के कारण एलपीजी (LPG) सिलेंडर की किल्लत के चलते दिल्ली हाई कोर्ट की कैंटीन ने मेन कोर्स बनाना बंद करने की घोषणा की है।
बताते चलें कि हाई कोर्ट स्थित वकीलों को भोजन उपलब्ध कराने वाली कैंटीन ने आज यानी 11 मार्च को वकीलों की जानकारी के लिए कैंटीन में ही एक नोटिस लगाया है। इस नोटिस में लिखा है कि दिल्ली हाईकोर्ट वकील कैंटीन मुख्य भोजन उपलब्ध नहीं करा पाएगी।

क्या लिखा है नोटिस में
लॉयर्स कैंटीन के संदीप शर्मा की तरफ से जारी इस नोटिस में लिखा है, 'इस वक्त एलपीजी गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता के चलते हमें खेद के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि लॉयर्स कैंटीन (वकीलों की कैंटीन) में मेन कोर्स नहीं बना पा रहे हैं।'
इसमें आगे लिखा है, 'इस वक्त हमें ये जानकारी नहीं है कि एलपीजी सप्लाई दोबारा कब शुरू होगी। जैसे ही सिलेंडर की सप्लाई शुरू होगी हम फिर से मेन कोर्स बनाना शुरू कर देंगे।'
नोटिस में आगे जानकारी दी गई है, 'अन्य फूड आइटम जैसे सैंडविच, सलाद, फ्रूट चाट और ऐसे ही अन्य रिफ्रेशमेंट्स अब भी कैंटीन में परोसे जा रहे हैं। हमें इस असुविधा के लिए खेद है और आपसे सहयोग की अपेक्षा है।'