Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली एयरपोर्ट पर इबोला को लेकर एडवाइजरी जारी, कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों पर नजर; जानें गाइडलाइन

    Updated: Thu, 21 May 2026 11:43 AM (GMT+05:30)

    इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट ने केंद्रीय अफ्रीका में इबोला के प्रकोप के मद्देनजर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। ...और पढ़ें

    इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी। फोटो: एआई जनरेटेड

    इबोला वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी। फोटो: एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. केंद्रीय अफ्रीका में इबोला प्रकोप के कारण एडवाइजरी जारी

    2. अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को स्वास्थ्य लक्षणों की तुरंत सूचना दें

    3. प्रभावित देशों से आने वाले यात्रियों पर विशेष नजर

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट प्रशासन ने केंद्रीय अफ्रीका में फैल रहे इबोला वायरस के आउटब्रेक को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी कर दी है।

    एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से सतर्कता का यह कदम डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान में चल रहे इबोला आउटब्रेक के मद्देनजर उठाया गया है।

    एयरपोर्ट अधिकारियों ने सभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के यात्रियों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें और किसी भी तरह के स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखने पर तुरंत सूचना दें।

    इबोला को लेकर क्या एडवाइजरी जारी की गई?

    • प्रभावित देशों (कांगो, युगांडा, दक्षिण सूडान आदि) से आने या वहां ट्रांजिट करने वाले यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
    • यदि किसी यात्री को बुखार, थकान/कमजोरी, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश या असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण दिखें तो वह तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ डेस्क या हेल्थ आफिसर को सूचित करें।
    • यदि यात्री को संदेह हो कि वह इबोला संक्रमित व्यक्ति के खून या बाॅडी फ्लूइड्स के संपर्क में आया है, तो इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने से पहले ही इसकी जानकारी दें।
    • यात्रा के 21 दिनों के अंदर यदि ऊपर बताए गए कोई भी लक्षण नजर आएं तो तुरंत नजदीकी डाक्टर से संपर्क करें और अपनी पूरी यात्रा इतिहास (ट्रैवल हिस्ट्री) बताएं।

    यह भी पढ़ें- भारत में इबोला का कोई मामला नहीं: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- स्थिति नियंत्रण में; एयरपोर्ट-बंदरगाहों पर बढ़ी सख्ती

    यह भी पढ़ें- इबोला का बुंडीबुग्यो स्ट्रेन कितना है खतरनाक? 139 मौतों के बाद WHO ने घोषित की हेल्थ इमरजेंसी