दिल्ली और चेन्नई के बीच IPL का महामुकाबला कल, कई रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट; एडवाइजरी जारी
दिल्ली में 5 मई को होने वाले IPL मैच के कारण ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ट्रैफिक पुलिस ने शाम 5 बजे से रात 12 बजे तक कुछ प्रमुख मार्गों से ...और पढ़ें

दिल्ली में आईपीएल मैच के चलते ट्रैफिक रहेगा डायवर्ट। फोटो: एआई जनरेटेड
HighLights
5 मई को दिल्ली में IPL मैच
ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
कुछ प्रमुख मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Tata Indian Premier League 2026 के तहत 5 मई को Delhi Capitals और Chennai Super Kings के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह मैच Arun Jaitley Stadium में शाम 7 से रात 10:30 बजे तक खेला जाएगा।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी करते हुए शाम 5 से रात 12 बजे तक कई प्रमुख मार्गों से बचने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक इन इलाकों में भारी भीड़ और जाम की स्थिति बन सकती है।

इन मार्गों पर जाने से बचें
- जेएलएन मार्ग (राजघाट से कमला मार्केट, दोनों ओर)
- आसफ अली रोड (तुर्कमान गेट से दिल्ली गेट)
- बीएसजेड मार्ग (दिल्ली गेट से रामचरण अग्रवाल चौक)
ट्रैफिक पुलिस का अलर्ट
निर्धारित प्रतिबंधित सड़कों पर अगर कोई वाहन खड़ा पाया गया, तो उसे तुरंत टो किया जाएगा और वाहन मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने सफर की योजना पहले से बनाएं और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
यह भी पढ़ें- दिल्ली BJP दफ्तर में हलचल तेज, बंगाल-असम के रुझानों ने बढ़ाया जोश; जश्न की तैयारी शुरू
यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में आग ने बढ़ाई टेंशन, दिल्ली के 34 अस्पतालों और सभी कोर्ट में फायर ऑडिट का आदेश; PWD ने कसी कमम