Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    DJB का दावा: एक साल में बढ़ी पानी के टैंकरों की संख्या, 82 हजार से ज्यादा अतिरिक्त फेरे लगे

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 10:09 PM (IST)

    दिल्ली जल बोर्ड ने पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शहर में पानी के टैंकरों की उपलब्धता में उल्लेखनीय वृद्धि का दावा किया है। मई में टैंकरों के फेरों क ...और पढ़ें

    पानी टैंकर की संख्या में वृद्धि। (AI Generated Image)

    पानी टैंकर की संख्या में वृद्धि। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. दिल्ली जल बोर्ड ने पानी टैंकरों की उपलब्धता बढ़ाई।

    2. टैंकरों के फेरों में 82,117 की वृद्धि दर्ज की गई।

    3. प्रतिदिन तैनात टैंकरों की औसत संख्या 1098 हुई।

    संतोष कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) ने दावा किया है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष शहर में पानी टैंकरों की उपलब्धता में वृद्धि की है। टैंकर के फेरों में 82,117 की वृद्धि की गई है।

    आमतौर पर पानी के टैंकर उन क्षेत्रों में तैनात किए जाते हैं जहां पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति नहीं करता है। डीजेबी कहना है कि मई 2025 में पानी टैंकर के 1,06,501 फेरे दर्ज किए गए थे। वहीं, इस वर्ष मई यह संख्या बढ़कर 1,88,618 टैंकर फेरे हो गई।

    प्रतिदिन तैनात पानी के टैंकरों की औसत संख्या मई 2025 में 726 से बढ़कर इस बार 1098 हो गई है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली की झुग्गियों में सीवर लाइन बिछाने पर डीजेबी-डूसिब ने जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ा