दिल्ली में कांवड़ियों के स्वागत को बनेंगे 20 भव्य स्वागत गेट, यात्रा के अंतिम दिनों में होगी पुष्प वर्षा
दिल्ली में कांवड़ियों के स्वागत के लिए 20 स्वागत गेट बनाए जाएंगे, जिनके नाम देवताओं पर होंगे। कांवड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
दिल्ली में कांवड़ियों के लिए 20 स्वागत गेट बनाए जाएंगे।
कांवड़ यात्रा के अंतिम दिनों में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा होगी।
दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बल सुरक्षा व्यवस्था संभालेंगे।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कांवड़ियाें के स्वागत के लिए राजधानी में 20 स्वागत गेट बनाएं जाएंगे। हर एक गेट का नाम किसी न किसी भगवान के नाम पर रखा जाएगा। पर्यटन विभाग गेट बनाने में जुट गया है।
कांवड़ यात्रा के आखिरी दिनों में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की जाएगी। वहीं कांवड़ शिविरों में बाहरी राज्यों के कांवड़िए आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली पुलिस व अर्धसैनिक बल के जवानों ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है।
डीएम उत्तर पूर्वी अजय कुमार ने कहा कि कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। शिविरों में पानी व शौचालय की व्यवस्था करवाई हुई है। स्वागत गेट बनाए जा रहे हैं। सभी विभागों में तालमेल रहे, इसके लिए एक वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजार
जाफराबाद रोड पर वेलकम डीडीए फ्लैट्स की तरफ जाने वाली सड़क को पुलिस ने बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया है। जाफराबाद रोड कांवड़ मार्ग है। वहीं शाहदरा जीटी रोड पर सड़क पर शिविर लगने से वाहन धीमी गति से चल रहे हैं।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने कहा कि पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक तैयारी की हुई है। शिविरों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से शिविर में निगाह रखी जा रही है।
कांवड़ समितियों को निर्देश दिए हुए हैं कि शिविर में जो भी यात्रा आ रहे हैं उनकी जानकार एक जगह लिखकर रखें। ड्रोन से भी कांवड़ मार्गों पर निगाह बनाई हुई है।
यह भी पढ़ें- दूधेश्वर नाथ मंदिर में कांवड़ मेले की तैयारियां पूरी, शिवभक्तों के लिए भोजन से एंबुलेंस तक की व्यवस्था
यह भी पढ़ें- मेरठ में कांवड़ यात्रा नियमों के उल्लंघन पर मोघा होटल सील, खाने में मिला था प्याज-लहसुन