Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: सिर्फ उन्हें मिलेगा लाभ जो 10 साल से दिल्ली में हैं; एक परिवार से एक ही महिला पात्र

    Updated: Mon, 13 Jul 2026 06:54 PM (IST)

    दिल्ली सरकार ने महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है, जिसके तहत 21-60 वर्ष की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलें ...और पढ़ें

    रेखा गुप्ता रक्षाबंधन के आसपास दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ कर सकती हैं।

    रेखा गुप्ता रक्षाबंधन के आसपास दिल्ली लक्ष्मी योजना का शुभारंभ कर सकती हैं।

    HighLights

    1. महिला समृद्धि योजना का नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' किया गया।

    2. पात्र महिलाओं को प्रति माह 2500 रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी।

    3. 10 साल दिल्ली निवासी, एक परिवार से एक महिला पात्र होगी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली अपनी महत्वाकांक्षी महिला समृद्धि योजना का आधिकारिक नाम बदलकर 'दिल्ली लक्ष्मी योजना' कर दिया है।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को दिल्ली सचिवालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में योजना की तैयारियों की समीक्षा करते हुए इसे रक्षाबंधन के आसपास शुरू करने का लक्ष्य तय किया है।

    योजना के तहत 21 से 60 वर्ष आयु वर्ग की पात्र महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। बैठक में मुख्य सचिव राजीव वर्मा और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

    योजना का क्या है उद्देश्य

    सरकार का उद्देश्य निम्न और निम्न-मध्यम आय वर्ग की महिलाओं को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर उनकी वित्तीय स्थिति को मजबूत करना है। योजना के लिए दिल्ली सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के बजट में 5110 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

    ऐसे परिवार योजना से होंगे बाहर

    योजना के तहत कुछ श्रेणियों को लाभ से बाहर रखा गया है। सरकारी नौकरी करने वाले परिवार, आयकरदाता, सरकारी पेंशन प्राप्त करने वाले परिवार तथा चार पहिया वाहन (कार) रखने वाले परिवार इस योजना के पात्र नहीं होंगे। सरकार का मानना है कि इससे सहायता वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग होगा।

    चुनाव से पहले किया था एलान

    महिला समृद्धि योजना भाजपा के 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव घोषणा पत्र की सबसे प्रमुख गारंटियों में शामिल थी। पार्टी ने सरकार बनने पर आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया था।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी: ₹2500 को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस तारीख से आएंगे खाते में पैसे

    खबरें और भी