Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    अब घर बैठे करें आवेदन, 60 दिनों में मिलेगी सब्सिडी की राशि; दिल्ली सरकार ने EV पोर्टल किया लॉन्च

    Updated: Sat, 04 Jul 2026 07:47 AM (IST)

    दिल्ली सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन सब्सिडी का लाभ हर दिल्लीवासी तक पहुंचाने के लिए नया पोर्टल evsubsidy.delhi.gov.in लॉन्च किया है। अब नागरिक घर बैठे आवे ...और पढ़ें

    सीएम रेखा गुप्ता ने ईवी पोर्टल लॉन्च किया।

    सीएम रेखा गुप्ता ने ईवी पोर्टल लॉन्च किया।

    HighLights

    1. दिल्ली सरकार ने EV सब्सिडी पोर्टल evsubsidy.delhi.gov.in लॉन्च किया।

    2. नागरिक घर बैठे आवेदन कर 60 दिन में सब्सिडी पा सकेंगे।

    3. स्वच्छ और प्रदूषण-मुक्त दिल्ली के लिए EV अपनाने की अपील।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नई इलेक्ट्रिक वाहन (EV) पॉलिसी का लाभ हर दिल्लीवासी तक पहुंचाने के लिए आज आधिकारिक पोर्टल http://evsubsidy.delhi.gov.in का शुभारंभ किया।

    इस मौके पर दिल्ली कैबिनेट मंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि अब नागरिकों को EV सब्सिडी और अन्य प्रोत्साहनों का लाभ लेने के लिए घर बैठे आसानी से आवेदन करने की सुविधा मिल गई है।

    60 दिनों में DBT से आएगी राशि

    नए पोर्टल के माध्यम से लोग EV सब्सिडी के लिए आवेदन कर सकते हैं, रियल-टाइम ट्रैकिंग कर सकते हैं और सत्यापन पूरा होने के बाद अधिकतम 60 दिनों के अंदर प्रोत्साहन राशि सीधे अपने बैंक खाते में DBT के जरिए प्राप्त कर सकेंगे। इससे प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो गई है।

    रेखा गुप्ता ने सभी दिल्लीवासियों से अपील की कि वे इलेक्ट्रिक वाहन अपनाएं और स्वच्छ, हरित तथा प्रदूषण-मुक्त दिल्ली बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर कैबिनेट सहयोगी डॉ. पंकज कुमार सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    कितनी मिलेगी सब्सिडी की राशि?

    बता दें, इस पॉलिसी से इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वालों को ₹30,000, इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर खरीदने वालों को ₹50,000 और N1 कैटेगरी के हल्के कमर्शियल वाहनों के लिए ₹1 लाख की सब्सिडी मिलेगी। 

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में पेट्रोल के पुराने व्हीकल बंद हो जाएंगे? CM रेखा गुप्ता ने किया क्लियर