दिल्ली: मानसून से पहले एक्शन में LG टीएस संधू, जलभराव रोकने के लिए अधिकारियों को दिया 15 जून का अल्टीमेटम
एलजी ने मानसून से पहले दिल्ली में जलभराव रोकने के लिए डीडीए के नालों की सफाई कार्ययोजना-2026 की समीक्षा की। ...और पढ़ें
-1778699010236_m.webp)
एलजी ने मानसून से पहले दिल्ली में जलभराव रोकने के लिए डीडीए के नालों की सफाई कार्ययोजना-2026 की समीक्षा की।
HighLights
एलजी ने मानसून से पहले तैयारियों की समीक्षा की।
नालों की सफाई 15 जून तक पूरी करें।
जलभराव रोकने को केंद्रीय नियंत्रण कक्ष स्थापित होगा।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एलजी टीएस संधू ने मानसून से पहले शहर की तैयारियों को पुख्ता करने के लिए कमर कस ली है। बुधवार को डीडीए के अधिकार क्षेत्र में आने वाले नालों के लिए ''गाद हटाने की कार्ययोजना-2026'' की समीक्षा करते हुए उन्होंने स्पष्ट किया कि जलभराव रोकने के प्रयासों में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एलजी ने डीडीए के छह जोन में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लिया और अधिकारियों को 15 जून तक सभी कार्य अनिवार्य रूप से पूरे करने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि कार्य गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होगा। तय समय-सीमा का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि डीडीए को अन्य नागरिक एजेंसियों के लिए एक ''रोल माडल'' के रूप में काम करना चाहिए।
समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई कि जलभराव की स्थिति पर प्रभावी नजर रखने के लिए एक केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जा रहा है। यह कंट्रोल रूम संवेदनशील इलाकों पर चौबीसों घंटे निगरानी रखेगा ताकि आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके।
इन इलाकों पर रहेगा विशेष ध्यान
संधू ने कहा कि दिल्ली एक वैश्विक राजधानी है, यहां का बुनियादी ढांचा इसी प्रतिष्ठा के अनुरूप होना चाहिए। मानसून के दौरान जनता को असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी सक्रिय उपाय समय रहते पूरे किए जा रहे हैं। मालूम हो कि डीडीए के अधिकार क्षेत्र में 494.87 किमी लंबे नाले आते हैं। समीक्षा के दौरान 11 ऐसे हाटस्पाट चिन्हित किए गए हैं, जहां पर विशेष मुस्तैदी बरती जाएगी।
जोन प्रभावित स्थल (प्रमुख नाम)
दक्षिण जोन (10 स्थल) : ओखला अंडरपास, सरिता विहार, हरकेश नगर, द्वारका कोर्ट, सेक्टर 20 पत्थर मार्केट, सेक्टर 22-23 द्वारका, और उत्सव पार्क।
पूर्वी जोन (1 स्थल) : चिन्हित क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान। द्वारका/अन्य द्वारका फ्लाईओवर साइड रोड, सेक्टर 6/7 क्रासिंग, और जानकी चौक टी-प्वाइंट।
यह भी पढ़ें: IPL पास की कालाबाजारी... क्राइम ब्रांच ने DDCA के 3 पदाधिकारियों को किया तलब, आज होगी पूछताछ