Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सर्दियों से पहले एक्शन मोड में LG, दिल्ली-NCR को 'गैस चैंबर' बनने से रोकने के लिए बना फुलप्रूफ रोडमैप

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 05:37 PM (IST)

    दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर उपराज्यपाल टीएस संधू ने CAQM के साथ बैठक की, जिसमें सर्दियों से पहले वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए समयबद्ध रोडमैप पर जोर ...और पढ़ें

    दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर उपराज्यपाल टीएस संधू ने CAQM के साथ बैठक की। सोशल मीडिया

    दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण पर उपराज्यपाल टीएस संधू ने CAQM के साथ बैठक की। सोशल मीडिया

    HighLights

    1. उपराज्यपाल ने वायु प्रदूषण पर CAQM के साथ विस्तृत बैठक की।

    2. सर्दियों से पहले वायु गुणवत्ता सुधारने पर विशेष जोर दिया गया।

    3. सड़क धूल नियंत्रण को दिल्ली की रणनीति का आधार बताया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर उपराज्यपाल टीएस संधू ने सोमवार को कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) के चेयरपर्सन राजेश वर्मा के साथ विस्तृत बैठक की। लोक निवास में हुई इस बैठक में सर्दियों से पहले वायु गुणवत्ता सुधारने के लिए समयबद्ध रोडमैप बनाने पर जोर दिया गया।

    बैठक में दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण के प्रमुख स्रोतों जैसे कि सड़क धूल, वाहन उत्सर्जन, बायोमास जलाना और औद्योगिक प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा हुई। LG संधू ने कहा कि प्रदूषण क्षेत्रीय समस्या है, इसलिए इसका समाधान भी क्षेत्रीय स्तर पर समन्वय से ही संभव है। उन्होंने सभी एजेंसियों को सर्दियों से पहले मापने योग्य सुधार लाने के लिए युद्ध स्तर पर काम करने का निर्देश दिया।

    सड़क धूल पर विशेष जोर

    उपराज्यपाल ने सड़क धूल को दिल्ली की वायु प्रदूषण समस्या का सबसे बड़ा और सबसे आसानी से नियंत्रित किए जाने वाला स्रोत बताया। उन्होंने कहा कि PM10 और PM2.5 में धूल का योगदान बहुत अधिक है, इसलिए सड़क धूल का नियंत्रण दिल्ली की स्वच्छ हवा रणनीति का मूल (backbone) बनेगा।

    बैठक में मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनों (MRSM) की संख्या बढ़ाने, प्रमुख सड़कों की मरम्मत, नालियों से निकली सिल्ट का तुरंत निपटान और सड़क किनारों पर पौधरोपण जैसे ठोस कदमों पर चर्चा हुई। LG ने सिल्ट को सूखने नहीं देने और उसे तुरंत हटाने के सख्त निर्देश दिए।

    खबरें और भी

     

    EV पर जोर और समन्वय की जरूरत

    संधू ने इलेक्ट्रिक बसों और इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने, NCR में औद्योगिक उत्सर्जन की सख्त निगरानी और पराली जलाने की समस्या पर भी बल दिया। उन्होंने MCD, PWD, DDA, NDMC समेत सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और टेक्नोलॉजी आधारित ट्रैकिंग सिस्टम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया।

    LG ने साफ कहा कि दिल्ली की हवा सुधारना अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि तत्काल जरूरत है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों से कहा कि इस बार सर्दियों से पहले ठोस और दिखने वाले परिणाम आने चाहिए।

    यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, फसल क्षति मुआवजे में बंपर बढ़ोतरी