Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बेसमेंट में धमाका, खिड़कियों से छलांग और 21 मौतें..., मालवीय नगर होटल अग्निकांड की दहला देने वालीं 10 तस्वीरें

    Updated: Wed, 03 Jun 2026 04:39 PM (IST)

    दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में भीषण आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई और 30 से अधिक घायल हो गए। आग बेसमेंट के रेस्तरां से शुरू होकर पूरे होटल म ...और पढ़ें

    HighLights

    1. मालवीय नगर होटल में भीषण आग, 21 लोगों की मौत

    2. आग बेसमेंट के रेस्तरां से शुरू हुई, तेजी से फैली

    3. कई लोगों ने जान बचाने को खिड़कियों से छलांग लगाई

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर में बुधवार सुबह हुए भीषण अग्निकांड ने 21 लोगों की जान ले ली, जबकि 30 से अधिक लोग झुलस गए। बेसमेंट में बने रेस्तरां से शुरू हुई आग कुछ ही मिनटों में पूरे होटल में फैल गई। आइए तस्वीरों के जरिए समझते हैं इस दर्दनाक हादसे की पूरी कहानी।

    धुएं के गुबार में घिरा होटल

    Malviya nagar 11

    मालवीय नगर स्थित फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल से सुबह अचानक काला धुआं उठता दिखाई दिया। देखते ही देखते पूरे भवन को धुएं ने अपनी चपेट में ले लिया और इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    बेसमेंट में लगी आग बनी तबाही की वजह

    Malviya nagar 5

    प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग होटल के बेसमेंट में बने रेस्तरां में लगी। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि इलेक्ट्रिक चूल्हा चालू करते ही जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।

    सीढ़ियां बंद हुईं, लोगों के सामने बचने का रास्ता खत्म

    Malviya nagar 12

    बेसमेंट से उठे घने धुएं ने कुछ ही मिनटों में सीढ़ियों और गलियारों को भर दिया। ऊपर की मंजिलों पर ठहरे लोगों के लिए नीचे उतरना लगभग असंभव हो गया।

    जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूदे लोग

    Malviya nagar 7

    आग और धुएं से घिरे कई लोगों ने अपनी जान बचाने के लिए होटल की खिड़कियों से छलांग लगा दी। घटनास्थल की तस्वीरों में लोगों को खिड़कियों से बाहर निकलने की कोशिश करते देखा गया।

    बचाने के लिए पहले दौड़ स्थानीय लोग 

     Malviya nagar 13

    दमकल और पुलिस के पहुंचने से पहले आसपास के लोगों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया। स्थानीय नागरिकों ने कई फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की।

    धधकते बेसमेंट से 8 लोगों को निकाला गया

    Malviya nagar 6

    बचाव दल ने जान जोखिम में डालकर बेसमेंट के अंदर फंसे 8 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। घने धुएं और तेज गर्मी के बीच यह रेस्क्यू ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा।

    मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियां

    Malviya nagar 3

    सुबह 8:48 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    अस्पतालों में भर्ती घायलों का इलाज जारी

    Malviya nagar 1

    हादसे में 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

    विदेशी नागरिक भी बने हादसे का शिकार

    Malviya nagar 4

    मृतकों में कई विदेशी नागरिक शामिल बताए जा रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार अधिकांश पीड़ित पश्चिम एशियाई और अफ्रीकी देशों के निवासी थे।

    21 मौतों से दहली राजधानी

    Malviya nagar 2

    बचाव अभियान खत्म होने के बाद होटल परिसर में सिर्फ जले हुए सामान, धुएं के निशान और अपनों को खोने का दर्द नजर आया। इस हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में 1 महीना, 46 मौतें: मालवीय नगर से साकेत तक... कहीं लगी आग तो कहीं ढहीं इमारतें; आखिर जिम्‍मेदार कौन?

    यह भी पढ़ें- दिल्ली रेस्टोरेंट अग्निकांड में उजड़ गया गुरुग्राम का परिवार, CA समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत; मौसा अब भी लापता