विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 6 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, गुस्साए लोगों ने आरोपित को दबोचकर पुलिस को सौंपा; POCSO में केस दर्ज

Published: Mon, 21 Sep 2026 09:26 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2026 11:08 PM (IST)

मध्य दिल्ली के किशनगंज इलाके में 6 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में स्थानीय लोगों ने एक ...और पढ़ें

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर संबंधित धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

HighLights

  1. मध्य दिल्ली में 6 वर्षीय बच्ची से यौन उत्पीड़न की घटना।

  2. गुस्साए लोगों ने आरोपी को मौके पर पकड़कर पुलिस को सौंपा।

  3. पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले के डीबीजी रोड थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेल रही छह वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर कमरे में ले जाकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। बच्ची की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित युवक को हिरासत में ले लिया है, जिसकी पहचान अंकित के रूप में हुई है। पुलिस ने बच्ची की मेडिकल जांच कराई है और पाक्सो एक्ट समेत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाला आरोपित उसके पास पहुंचा। आरोप है कि वह बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ यौन शोषण किया। घटना के बाद आरोपित ने बच्ची को कमरे से बाहर जाने दिया। बच्ची अपने घर पहुंची और स्वजन को पूरी घटना की जानकारी दी।

हिरासत में लेकर थाने ले आई

घटना की जानकारी मिलने के बाद बच्ची के स्वजन आक्रोशित हो गए और आरोपित के कमरे पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही डीबीजी रोड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और आरोपित को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया।

जुटाये जा रहे साक्ष्य

पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। साथ ही उसके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए क्राइम टीम और एफएसएल की टीम ने मौके का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- ‘बिना ठोस आधार के दिल्ली पुलिस की छवि खराब करना गलत’, BCI परिसर में वकीलों पर हमले की CBI जांच की मांग खारिज

यह भी पढ़ें- साइबर ठगी में मनी ट्रेल बना दिल्ली पुलिस का हथियार, 67 लाख के फ्रॉड में जनकपुरी के बुजुर्ग को मिली समय पर मदद