विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाहरी दिल्ली के बृज विहार में दर्दनाक हादसा, खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत

Published: Sat, 15 Aug 2026 09:05 PM (IST)

बाहरी दिल्ली के बृज विहार में एक खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से 32 वर्षीय हिमांशु पाल की ...और पढ़ें

खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत। (एआई जेनरेटेड इमेज)

खाली प्लॉट में भरे पानी में डूबने से युवक की मौत। (एआई जेनरेटेड इमेज)

HighLights

  1. बृज विहार में 32 वर्षीय हिमांशु पाल की डूबने से मौत।

  2. खाली प्लॉट में भरे आठ-दस फीट पानी में गिरा युवक।

  3. पुलिस कर रही है मामले की जांच, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। प्रेमनगर थाना अंतर्गत बृज विहार इलाके में बृहस्पतिवार रात पानी से भरे खाली प्लॉट में डूबने से 32 वर्षीय हिमांशु पाल की मौत हो गई। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हिमांशु शराब के नशे में घर लौट रहा था और रास्ते में पानी से भरे प्लॉट में गिर गया। हालांकि, मौत की परिस्थितियों को लेकर पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

खाली प्लॉट में करीब आठ से दस फीट पानी भरा था

पुलिस के मुताबिक मृतक के घर के समीप ही खाली प्लॉट में करीब आठ से दस फीट पानी भरा था। एक पड़ोसी की नजर हिमांशु पर पड़ी तो उसने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया। बाद में वहां मौजूद लोगों ने रस्सी की मदद से उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।

हिमांशु मुंडका स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था

मृतक के पिता राजकुमार ने पुलिस को बताया कि हिमांशु शाम करीब चार बजे किसी काम से घर से निकला था। देर रात परिवार को हादसे की सूचना मिली। हिमांशु मुंडका स्थित एक निजी फैक्ट्री में काम करता था। वह शादीशुदा था और उसका तीन साल का बेटा है।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के कोंडली इलाके में पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नाबालिग, गंभीर रुप से झुलसा