विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के कोंडली इलाके में पतंग उड़ाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया नाबालिग, गंभीर रुप से झुलसा

Published: Sat, 15 Aug 2026 08:33 PM (IST)

पूर्वी दिल्ली के कोंडली स्थित राजीव कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस पर पतंग उड़ाते समय एक 17 वर्षीय नाबालिग हाईटेंशन लाइन ...और पढ़ें

कोंडली में पतंग उड़ाते समय 17 वर्षीय किशोर हाईटेंशन लाइन से झुलसा।

कोंडली में पतंग उड़ाते समय 17 वर्षीय किशोर हाईटेंशन लाइन से झुलसा।

HighLights

  1. स्वतंत्रता दिवस पर कोंडली में पतंग उड़ाते नाबालिग हाईटेंशन लाइन से झुलसा।

  2. 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन के संपर्क में आया मांझा।

  3. गंभीर रूप से झुलसे किशोर को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। कोंडली की राजीव कॉलोनी में स्वतंत्रता दिवस पर छत पर पतंग उड़ा रहा 17 वर्षीय नाबालिग हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद स्वजन ने उसे उपचार के लिए एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। घर के सामने से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन गुजर रही है। पतंग उड़ाने के दौरान मांझा बिजली की लाइन पर जा गिरा। मांझा लाइन के संपर्क में आते ही नाबालिग को तेज करंट का झटका लगा और वह बुरी तरह झुलस गया।

परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में कराया भर्ती

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्वजन ने तत्काल उसे अस्पताल पहुंचाया। एलबीएस अस्पताल में चिकित्सक उसका उपचार कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आबादी के बीच से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के कारण पहले भी हादसे की आशंका बनी रहती है।

लोगों ने संबंधित विभाग से लाइन के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। किशोर के पिता रेलवे में अस्थायी कर्मचारी हैं। किशोर शादी पार्टी में वेटर का काम करता है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के मास्टर प्लान में 150 फीट, अतिक्रमण से 40-45 फीट में सिमटी लोनी रोड