Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में सिरफिरा आदमी पत्नी और 3 मासूम बेटियों की हत्या के बाद फरार, शव देखकर पड़ोसियों ने पुलिस को बुलाया

    Updated: Wed, 25 Feb 2026 01:43 PM (GMT+05:30)

    बाहरी उत्तरी दिल्ली के चंदन पार्क में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। चंदन पार्क स्थित सर्वोदय विद्यालय के पास गली नंबर-3, मकान संख्या 84/E में एक महिला और उसकी तीन नाबालिग बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

    वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस को मकान के भूतल पर स्थित एक कमरे में चारों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला कि सभी की हत्या किसी तेजधार हथियार से गला काटकर की गई है।

    delhi murder 1

    क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। जांच में मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है। वह पति मुंचन केवट  और सात, पांच व तीन वर्षीय 3 बेटियों के साथ रहती थी। परिवार मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला था। पति मुंचन केवट आजादपुर मंडी में सब्जी विक्रेता है।

    पुलिस के मुताबिक, मुंचन केवट मंगलवार सुबह से ही लापता है और उसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध माना जा रहा है। पड़ोसियों ने घर के अंदर शव देखे जाने के बाद पुलिस को सूचना दी थी। चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है।

    खबरें और भी

    इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।

     

    यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में दर्दनाक हादसा, गाय के सामने आने पर बाइक फिसलकर ट्रक में घुसी; 9 साल की बच्ची की मौत