गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली के प्रमुख बाजारों में सुरक्षा कड़ी, पुलिस-अर्धसैनिक बल तैनात
गणतंत्र दिवस के मद्देनजर दिल्ली के प्रमुख बाजारों जैसे पुरानी दिल्ली, कनॉट प्लेस, सरोजिनी नगर और खान मार्केट में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। दिल्ली पुलि ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मद्देनजर पुरानी दिल्ली के थोक बाजारों के साथ ही कनाॅट प्लेस, सरोजनी नगर और खान मार्केट समेत अन्य लोकप्रिय बाजारों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। जहां दिल्ली पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल की भी तैनाती की गई है। साथ ही, बम निरोधक दस्ते समेत अन्य आपातकालीन वाहन भी तैनात किए गए हैं।
बाजार संगठनों ने भी जारी की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस द्वारा भी बाजार संगठनों के साथ बैठक कर सुरक्षा हालत का जायजा लेने के साथ स्थलीय निरीक्षण किया जा रहा है। वहीं, बाजार संगठनों द्वारा भी दुकानदारों तथा कर्मचारियों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है, जिसमें सतर्क रहने तथा सुरक्षा व्यवस्था उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।

दिल्ली केमिकल मर्चेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि एडवाइजरी में दुकानदारों को सलाह दी गई है कि वह हर आने जाने वालों पर नजर रखें तथा संदिग्ध लगने पर तत्काल एसोसिएशन या पुलिस को सूचित करें। इसी तरह सीसीटीवी व्यवस्था दुरुस्त रखने तथा अन्य सतर्कता उपायों को अपनाने की सलाह दी गई है।
दुकानदारों ने कहा-रोज हो रही लापरवाही
सदर बाजार में स्थानीय थाना पुलिस के साथ अर्ध सैनिक बल ने मार्च निकाला तथा दुकानदारों को सतर्क रहने की अपील की। इस गणतंत्र दिवस बाजारों में खास सतर्कता बरती जा रही है। ऐसा पिछले वर्ष लाल किला के सामने हुए आतंकी धमाके के मद्देनजर किया जा रहा है ताकि गणतंत्र दिवस की खुशी में कोई व्यवधान न हो।
खबरें और भी
हालांकि, दुकानदारों का आरोप है कि यह व्यवस्था केवल कुछ दिनों के लिए ही है। बाकि दिनों में लापरवाही बनी रहती है। चांदनी चौक सर्व व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय भार्गव ने कहा कि बम धमाके वाले स्थल व उसके आस-पास ही लापरवाही हो रही है।