Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दिल्ली की 'सुकून वाली ड्रीम जॉब'! सिर्फ 6 घंटे काम और SI वाली सैलरी

    Updated: Sat, 10 Jan 2026 01:51 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर दिल्ली में MCD प्राइमरी टीचर की नौकरी को 'सबसे आरामदायक और फायदेमंद' सरकारी नौकरी बताने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो दावा करत ...और पढ़ें

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरियों की दुनिया में SSC, बैंकिंग या पुलिस भर्ती का नाम सुनते ही युवाओं की आंखों में चमक आ जाती है, लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो दिल्ली की एक ऐसी सरकारी जॉब पर रोशनी डाल रहा है, जिसे लोग 'सबसे आरामदायक और फायदेमंद' बता रहे हैं।

    यह नौकरी है MCD (म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन ऑफ दिल्ली) के प्राइमरी टीचर की, जहां कम वर्किंग ऑवर्स, अच्छी सैलरी और भरपूर छुट्टियों का दावा किया जा रहा है। वीडियो ने हजारों यूजर्स का ध्यान खींचा है और कमेंट्स में लोग इसे 'ड्रीम जॉब' कह रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- नरेला में दिनदहाड़े हुए जघन्य हत्याकांड का खुलासा, महीनों से फरार चल रहे तीनों सगे भाई बिहार से गिरफ्तार

    वायरल वीडियो की हकीकत क्या है?

    इंस्टाग्राम यूजर @prashant.bokadia द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दावा किया गया है कि दिल्ली में MCD प्राइमरी टीचर की पोस्ट सरकारी नौकरियों में सबसे बेहतरीन है। वीडियो के अनुसार, इस जॉब में रोजाना सिर्फ 6 घंटे की ड्यूटी होती है, जिसमें छोटे बच्चों को पढ़ाने का आसान काम शामिल है। सैलरी की बात करें तो यह सब-इंस्पेक्टर (SI) के लेवल की बताई जा रही है, जो काफी आकर्षक है। साथ ही, पूरे साल भर छुट्टियां मिलती हैं, जो इसे और भी खास बनाती हैं।

     

     

     

    कैप्शन में पूछा गया है, "आपके हिसाब से कौन सी जॉब बेस्ट है?" और अब तक यह वीडियो 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है। कमेंट सेक्शन में यूजर्स अपनी राय शेयर कर रहे हैं – कुछ इसे 'परफेक्ट बैलेंस वाली जॉब' बता रहे हैं, तो कुछ सवाल उठा रहे हैं कि क्या वाकई इतना आसान है?

    MCD प्राइमरी टीचर कैसे बनें? 

    अगर आप भी इस नौकरी में इंटरेस्टेड हैं, तो वीडियो में बताई गई प्रक्रिया काफी सरल लगती है। सबसे पहले, उम्मीदवार को 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है। इसके बाद, 2 साल का DIET (डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन) कोर्स पूरा करना पड़ता है, जो टीचिंग स्किल्स पर फोकस करता है। कोर्स के बाद, DSSSB (दिल्ली सबऑर्डिनेट सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड) की परीक्षा देनी होती है।

    खबरें और भी

    एग्जाम क्लियर करने पर MCD में प्राइमरी टीचर के रूप में नियुक्ति मिल जाती है। विशेषज्ञों के मुताबिक, यह प्रक्रिया अन्य सरकारी भर्तियों की तुलना में कम प्रतिस्पर्धी हो सकती है, लेकिन तैयारी में मेहनत जरूरी है।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में गंदे पानी की डरावनी सच्चाई, 2800 किमी पाइपलाइन 30 साल पुरानी; पूरा नेटवर्क सुधारने में लगेंगे 8 साल