दिल्ली निगम स्कूलों में 700 शिक्षकों की कमी, तबादलों पर शिक्षकों ने उठाए सवाल
दिल्ली नगर निगम के उत्तरी-पूर्वी और पूर्वी जोन के विद्यालयों में 700 शिक्षकों की कमी के बीच हुए तबादलों पर सवाल उठे हैं। शिक्षकों का आरोप है कि इन स्थ ...और पढ़ें

एआई जेनेरेटेड इमेज।
HighLights
दिल्ली निगम स्कूलों में 700 शिक्षकों की कमी।
हालिया तबादलों से शिक्षकों का संकट और गहराया।
शिक्षकों ने तबादला प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच मांगी।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली नगर निगम के उत्तरी-पूर्वी और पूर्वी जोन के विद्यालयों में करीब 700 शिक्षकों की कमी के बीच बड़े पैमाने पर किए गए शिक्षक तबादलों पर सवाल उठने लगे हैं।
शिक्षकों ने आरोप लगाया है कि हालिया स्थानांतरण से दोनों जोनों में शिक्षकों का संकट और गहरा गया है। उन्होंने तबादला प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने और रिक्त पदों को जल्द भरने की मांग की है।
शिक्षकों के अनुसार हाल ही में यमुनापार के दोनों जोनों के करीब दो हजार संविदा शिक्षकों के साथ बड़ी संख्या में स्थायी शिक्षकों का भी स्थानांतरण किया गया। उनका कहना है कि उत्तरी-पूर्वी और पूर्वी जोन के निगम विद्यालयों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बड़ी संख्या में छात्र पढ़ते हैं, लेकिन यहां पहले से ही शिक्षकों की भारी कमी है।
लेनदेन की शिकायतें भी सामने आईं
शिक्षकों ने आरोप लगाया कि स्थानांतरण प्रक्रिया में अनियमितताएं हुई हैं और कुछ मामलों में कथित लेनदेन की शिकायतें भी सामने आई हैं।
उन्होंने मांग की है कि हालिया तबादलों की विभागीय जांच कराई जाए, स्थानांतरण पर फिलहाल रोक लगाई जाए और अतिरिक्त शिक्षकों को यहां के विद्यालयों में तैनात किया जाए। उनका कहना है कि निगम के एकीकरण के बाद से ऐसी समस्याएं लगातार बढ़ी हैं।