डीएमआरसी के अनुसार, सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों पर यात्रियों की आवाजाही पूरी तरह बंद रहेगी। हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा जारी रहेगी। माना जा रहा है कि डीएमआरसी ने यह निर्णय CJP Protest Delhi के चलते लिया है।
इन मेट्रो स्टेशनों को किया गया बंद
- लोक कल्याण मार्ग
- राजीव चौक
- पटेल चौक
- रामकृष्ण आश्रम मार्ग
- बाराखंभा रोड
- सुप्रीम कोर्ट
- सेवा तीर्थ
- जनपथ
- मंडी हाउस
- केंद्रीय सचिवालय
- आईटीओ
- दिल्ली गेट
- इंद्रप्रस्थ
- खान मार्केट
- जोर बाग
- शिवाजी स्टेडियम
इंटरचेंज की सुविधा रहेगी जारी
डीएमआरसी ने स्पष्ट किया है कि राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पर यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले मेट्रो की ताजा जानकारी जरूर जांच लें और वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें।
सीजेपी के प्रदर्शन के चलते बढ़ाई गई सुरक्षा
जानकारी के अनुसार सीजेपी की ओर से दिल्ली में प्रदर्शन को देखते हुए नई दिल्ली और वीवीआईपी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है।
फिलहाल, डीएमआरसी की ओर से यह नहीं बताया गया है कि बंद किए गए स्टेशनों को दोबारा कब खोला जाएगा। अगले आदेश तक यह व्यवस्था लागू रहेगी।
यह भी पढ़ें- CJP Protest Live: जंतर-मंतर पर आज भी सीजेपी का धरना जारी, प्रदर्शन को समर्थन देने पहुंच रहे विपक्षी नेता
यह भी पढ़ें- CJP के संसद मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई को दिल्ली HC में चुनौती, आज होगी सुनवाई