मजलिस पार्क-दीपाली चौक मेट्रो का सफर शुरू, यात्रियों ने नई ट्रेन के साथ लगाई सेल्फी; जश्न जैसा माहौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दिल्ली मेट्रो की मैजेंटा लाइन के 9.92 किलोमीटर लंबे दीपाली चौक से मजलिस पार्क कॉरिडोर का उद्घ ...और पढ़ें
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क तक के 9.92 किलोमीटर लंबे नए एलिवेटेड कॉरिडोर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया। इस विस्तार से मैजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर हो गई है।
-1772972368642.jpg)
इसमें 7 नए स्टेशन जैसे दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तर पीतमपुरा-प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा और मजलिस पार्क शामिल हैं। यह खंड बॉटैनिकल गार्डन-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन का हिस्सा है और उत्तर-पश्चिम दिल्ली के कई इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेगा।उद्घाटन के तुरंत बाद यात्रियों ने मजलिस पार्क से दीपाली चौक तक का सफर शुरू किया।
-1772972875656.jpg)
नए स्टेशनों पर उत्साह का माहौल था। कई यात्रियों ने मजलिस पार्क मैजेंटा लाइन स्टेशन पर नई मेट्रो ट्रेन के साथ सेल्फी ली और इस ऐतिहासिक पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया। एक यात्री ने बताया, "यह सफर अब तेज और आरामदायक हो गया है। पहले जाम और बसों का इंतजार था, अब मेट्रो से समय की काफी बचत होगी।"
इस नए सेक्शन में कुछ हिस्सों में ट्रैक 28 मीटर से अधिक ऊंचाई पर हैं, जो दिल्ली मेट्रो का एक इंजीनियरिंग चमत्कार है। इससे उत्तर दिल्ली के आवासीय इलाकों में ट्रैफिक कम होगा और रोजाना हजारों यात्रियों को फायदा पहुंचेगा। दिल्ली मेट्रो के इस विस्तार से शहर की कनेक्टिविटी में नई रफ्तार आई है और यात्री इसे 'नई दिल्ली, नई रफ्तार' का प्रतीक बता रहे हैं।