Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो: पिंक और मैजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर रविवार से शुरू, PM मोदी करेंगे उद्घाटन

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 08:32 PM (IST)

    दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर और मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क कॉरिडोर रविवार को आम यात्रियों के लिए खुलेंगे ...और पढ़ें

    दिल्ली मेट्रो: पिंक और मैजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर रविवार से शुरू। फाइल फोटो

    दिल्ली मेट्रो: पिंक और मैजेंटा लाइन के नए कॉरिडोर रविवार से शुरू। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर कॉरिडोर और मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक से मजलिस पार्क कॉरिडोर पर रविवार को आम यात्रियों के लिए मेट्रो ट्रेन सर्विस शुरू हो जाएगी।

    दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री दोनों कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। उसके बाद दोपहर 3 बजे से दोनों कॉरिडोर पर यात्रियों के लिए मेट्रो सर्विस शुरू हो जाएगी।

    मेट्रो फेज 3 लाइनों पर रविवार को मेट्रो ट्रेनें एक घंटा पहले चलना शुरू हो जाएंगी। DMRC की तरफ से X पर दी गई जानकारी के मुताबिक, पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से शिव विहार, मैजेंटा लाइन पर बॉटनिकल गार्डन से जनकपुरी वेस्ट-कृष्णा पार्क एक्सटेंशन और ग्रे लाइन पर द्वारका से ढांसा बस स्टैंड तक मेट्रो सर्विस सुबह 7 बजे के बजाय सुबह 6 बजे से मिलेगी।

    यह भी पढ़ें: उत्तम नगर हत्याकांड : दोपहर से सुलग रही थी आग, रात में हुआ खूनी खेल; योजना बनाकर किया तरुण और उसके परिवार पर हमला