Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तम नगर हत्याकांड : दोपहर से सुलग रही थी आग, रात में हुआ खूनी खेल; योजना बनाकर किया तरुण और उसके परिवार पर हमला

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 08:13 PM (IST)

    उत्तम नगर के हस्तसाल जेजे कॉलोनी में होली के दिन पानी के गुब्बारे को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो रात में खूनी संघर्ष में बदल गया। आरोपी पक्ष ने कई बार बदल ...और पढ़ें

    मामूली बात शुरू हुुए विवाद में आगजनी और हत्या तक पहुंच गया परिणाम। पीटीआई

    मामूली बात शुरू हुुए विवाद में आगजनी और हत्या तक पहुंच गया परिणाम। पीटीआई

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    मुकेश ठाकुर, पश्चिमी दिल्ली। उत्तम नगर के हस्तसाल जेजे काॅलोनी में विवाद की शुरुआत होली के दिन 4 मार्च दोपहर में ही हुई थी, लेकिन पुलिस को पीसीआर काल रात 11:09 बजे मिली। इस बीच कई घंटों तक आरोपित पक्ष बदला लेने की योजना बनाता रहा।

    आरोपित पक्ष ने हाथापाई शुरू कर दी

    झगड़े की शुरुआत दोपहर 1:30 से 2:30 बजे के बीच हुई जब तरुण की 11 वर्षीय चचेरी बहन छत से होली खेल रही थी। अनजाने में एक पानी का गुब्बारा नीचे गली में फटा, जिसके छींटे पास से गुजर रही एक महिला पर गिर गए। महिला ने इसे अपमान मानकर तीखी गाली-गलौज शुरू कर दी।

    उस समय लोगों के शांत कराने पर वह वहां से चली गई पर दोपहर 3:00 बजे वह महिला अपने कई रिश्तेदारों को लेकर मौके पर जुट गई। तरुण के चाचा और परिवार ने माहौल शांत करने के लिए माफी भी मांगी, लेकिन आरोपित पक्ष ने हाथापाई शुरू कर दी।

    आरोपितों ने तरुण को चारों तरफ से घेर लिया

    स्थानीय लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला फिर एक बार शांत हुआ, लेकिन आरोपितों के मन में रंजिश बैठ गई। शाम 5:00 बजे आरोपित पक्ष फिर से वहां इकट्ठा हो गए और लोगों से झगड़ने लगे। इस दौरान उन लोगों ने महिला और बच्ची के साथ भी बदतमीजी की।

    खबरें और भी

    इस बार भी वे लोग धमकी देते हुए वहां से चले गए। पर शांत नहीं हुए और रात 10:30 बजे गली में फिर इकट्ठा हो गए जैसे ही तरुण अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से दोस्तों से साथ होली खेल कर घर जाते हुए वह अपनी गली के मोड़ पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद आरोपितों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया।

    तरुण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

    रात 10:45 बजे आरोपितों ने बिना संभलने का मौका दिए लाठियों, लोहे की राड और पत्थरों से हमला बोल दिया। बचाने आए तरुण के चाचा और पिता पर भी हमला किया, जिससे तरुण के चाचा का सिर फट गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि जब तरुण बेदम होकर जमीन पर गिर गया, तब उसके सीने पर एक भारी पत्थर पटका गया ताकि उसके बचने की कोई गुंजाइश न रहे।

    लोगों की भीड़ जमा होने के बाद मामला शांत हुआ और सभी घायल जब अस्पताल पहुंचे तब रात 11.09 बजे पुलिस को इसकी सूचना मिली। 5 मार्च सुबह गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती तरुण ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

    अर्धसैनिक बल और पुलिस की सुरक्षा में पूरा इलाका

    इधर तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पूरे इलाके को किले में तब्दील कर दिया गया है। घटना स्थल से लेकर आस पास के हर मार्ग पर पुलिस और अर्ध सैनिक बल तैनात किए गए हैं। जो किसी भी परिस्थिति से निपटने को तैयार हैं। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कुछ असामाजिक तत्व इस घटना को गलत रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।

    ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने लोगों से अपील की है कि वे इंटरनेट मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर विश्वास न करें। इंटरनेट मीडिया पर अफवाहों को रोकने के लिए साइबर टीम लगातार इस पर भी नजर बनाए हुए है। पुलिस हर गतिविधि पर कड़ी नजर रख रही है।

    देर रात लोगों ने किया आरोपित के घर पर हमला

    इस दौरान जहां शुक्रवार शाम हत्या के विरोध में लोगों ने नजफगढ रोड पर प्रदर्शन किया। साथ ही शाम में आरोपित के घर के सामने खड़ी कार और एक बाइक को आग के हवाले कर दिया। वहीं, देर रात कुछ प्रदर्शनकारी हस्तसाल जेजे कालोनी के आरोपित के घर में घुस गए।

    इस दौरान उन लोगों ने घर में जम कर तोड़फोड़ करने के साथ ही उनके सामान घर से बाहर फेंक दिया और उन सामानों में आग लगा दी। गौरतलब हो कि मामला दर्ज होने और घटना को तूल पकड़ता देख आरोपित और उसके परिवार के लोग घर खाली करके जा चुके थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जमा लोगों को वहां से हटाया और दमकल की मदद से आग पर काबू कर लिया।

    यह भी पढ़ें- “मेरे बेटे को न्याय चाहिए”, उत्तम नगर हत्याकांड मामले में परिवार ने की CBI जांच की मांग; अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के उत्तम नगर में होली के गुब्बारे को लेकर हुए विवाद में गई युवक की जान, इलाके में सांप्रदायिक तनाव