येलो लाइन पर सिग्नल खराबी से दिल्ली मेट्रो सेवाएं रहीं चार घंटे तक बाधित, यात्री हुए परेशान
दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार को सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण मेट्रो सेवा साढ़े चार घंटे तक ...और पढ़ें

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार को सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण मेट्रो सेवा बाधित रही।
HighLights
येलो लाइन पर सिग्नल प्रणाली में खराबी से मेट्रो बाधित।
कश्मीरी गेट से पटेल चौक तक मेट्रो देरी से चली।
साढ़े चार घंटे बाद परिचालन सामान्य, यात्रियों को हुई परेशानी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सोमवार को सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण मेट्रो सेवा बाधित रही। कश्मीरी गेट से पटेल चौक पर मेट्रो निर्धारित समय से अधिक देर तक रूक चल रही थी जिससे लोगों को गंतव्य पर पहुंचने में परेशानी हुई। लगभग साढ़े चार घंटे के बाद परिचालन सामान्य हुआ। यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया पर इसे लेकर नाराजगी जताई।
सुबह10 .20 बजे दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक्स पर सिग्नल प्रणाली में खराबी के कारण मेट्रो के देरी से चलने की जानकारी दी। यात्रियों का कहना है कि अक्सर मेट्रो में इस तरह की तकनीकी परेशानी आ रही है। रश्मि राजपूत नामक यात्री ने एक्स पर लिखा कि मेट्रो में खराबी के कारण वह समय पर ऑफिस नहीं पहुंच सकी।
अक्सर सिग्नल प्रणाली में खराबी होती है
अंकित कुमार का कहना था कि अक्सर सिग्नल प्रणाली में खराबी होती है। सर्वण मिनोचा ने कहा कि सेवा में सुधार के लिए डीएमआरसी को आवश्यक कदम उठाना चाहिए। कई यात्रियों का कहना था कि अन्य लाइनों पर भी सेवा बाधित हो रही है।
देरी से मेट्रो चलने के कारण राजीव चौक सहित येलो लाइन के अन्य स्टेशनों पर अधिक भीड़ रही। कई यात्रियों का कहना था कि कश्मीरी गेट से राजीव चौक पहुंचने में लगभग एक घंटा का समय लगा। डीएमआरसी ने अपराह्न पौने तीन बजे मेट्रो परिचालन पूरी तरह से सामान्य होने की जानकारी दी।
