Delhi-NCR Rains: लगातार तीसरे दिन भारी बारिश से दिल्ली अस्त-व्यस्त, आज से आएगी कमी; IMD का ताजा अपडेट
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन हुई भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया, तुखमीरपुर में 160 मिमी वर्षा दर्ज की गई। हालांकि, इस बारिश से दिल्ली का वायु ...और पढ़ें
-1783617314388_m.webp)
राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में 100 एमएम से अधिक बारिश।
HighLights
दिल्ली में लगातार तीसरे दिन भारी मानसूनी वर्षा।
तुखमीरपुर में 24 घंटे में 160 मिमी वर्षा दर्ज।
बारिश से दिल्ली का AQI तीन साल के निचले स्तर पर।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। पिछले दो दिन से हो रही मानसून की झमाझम वर्षा का बृहस्पतिवार को तीसरे दिन नया ही रूप देखने को मिला। विभिन्न इलाकों में हुई भारी वर्षा से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया और मौसम विभाग को भी अपने पूर्वानुमान के लिए एक बार फिर कठघरे में खड़ा होना पड़ा।
आलम यह रहा कि तुखमीरपुर खुरेजी में जहां 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 160 मिमी वर्षा दर्ज की गई वहीं अन्य कई इलाकों में भी 24 से 30 घंटे के दौरान यह आंकड़ा 100 मिमी से ज्यादा का रहा। हालांकि शुक्रवार से वर्षा का दौर थोड़ा थमने और माैसम एक बार फिर शुष्क होने का पूर्वानुमान है।
तेज बारिश से तापमान में भी खासी गिरावट देखने को मिली
बृहस्पतिवार सुबह दिल्लीवासी सोकर उठे तो बाहर झमाझम वर्षा हो रही थी। वर्षा का यह दौर बुधवार आधी रात के बाद से ही जोर पकड़ गया था। रात ढाई बजे से बृहस्पतिवार सुबह साढ़े पांच बजे तक और फिर सुबह साढ़े आठ से पूर्वाहन साढ़े 11 बजे तक सर्वाधिक वर्षा दर्ज की गई। लगातार हुई तेज वर्षा से तापमान में भी खासी गिरावट देखने को मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान का अंतर भी काफी कम रह गया।
हवा में नमी का स्तर 100 से 98 प्रतिशत रहा
मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.4 डिग्री कम 29.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.6 डिग्री कम 24.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 98 प्रतिशत रहा। वर्षा सुबह साढ़े आठ बजे तक 24 घंटे के दौरान 72.6 मिमी जबकि दोपहर ढाई बजे तक 30 घंटे में 105.0 मिमी रिकार्ड की गई। इसके बाद वर्षा नहीं हुई।
मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि तीन दिनों से जारी लगातार वर्षा का कारण मौसमी मानसून ट्रफ का मध्य भारत से उत्तर में हिमालय की तलहटी की ओर खिसकना रहा। अब यह सिस्टम और उत्तर की ओर बढ़ गया है। ऐसे में शुक्रवार से वर्षा काफी कम हो जाएगी और मौसम शुष्क होने लगेगा।
खबरें और भी
बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे से बृहस्पतिवार दोपहर ढाई बजे तक 30 घंटे में दिल्ली के विभिन्न इलाकों में हुई वर्षा (मिमी में)
| स्थान | वर्षा (मिमी) |
|---|---|
| सफदरजंग | 105.0 |
| पालम | 64.8 |
| लोधी रोड | 113.4 |
| रिज | 103.4 |
| आयानगर | 61.2 |
| पूसा | 93.5 |
| मयूर विहार | 145.5 |
| नजफगढ़ | 43.0 |
| जाफरपुर | 10.5 |
| छत्तरपुर | 76.5 |
| जनकपुरी | 62.0 |
| नारायणा | 65.0 |
| सीआरपीएफ कैंपस | 33.0 |
तीन दिन की वर्षा से तीन साल के न्यूनतम स्तर पर आया एक्यूआई
तीन दिनों से लगातार हो रही वर्षा का असर दिल्ली के प्रदूषण पर भी देखने को मिला है। बृहस्पतिवार को राजधानी का एक्यूआइ 48 रहा, जो 'अच्छी' श्रेणी में आता है। बीते तीन सालों में वायु गुणवत्ता का यह सबसे ज्यादा साफ सुथरा स्तर है। इससे पूर्व 2023 में 10 सितंबर को एक्यूआई 45 रहा था। इसके बाद अब जाकर वायु गुणवत्ता इस स्तर पर साफ हुई है।
यह भी पढ़ें- 'दिल्ली सरकार सिर्फ मिंटो ब्रिज की बात कर रही, अन्य क्षेत्रों को नजरअंदाज कर रही', केजरीवाल ने उठाए सवाल