Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मॉनसून की एंट्री तो हुई, पर बारिश ने किया निराश; जानें आगे के मौसम पर IMD का अनुमान

    Updated: Fri, 03 Jul 2026 09:56 AM (GMT+05:30)

    दिल्ली में मॉनसून ने गुरुवार को देरी से दस्तक दी, लेकिन शुरुआती बारिश हल्की रही जिससे दिल्लीवासियों को निराशा हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो ...और पढ़ें

    बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में छाये काले बादल और हो रही रिमझिम वर्षा में विकास मार्ग पर गुजरते वाहन। चंद्र प्रकाश मिश्र

    बृहस्पतिवार को सुबह आसमान में छाये काले बादल और हो रही रिमझिम वर्षा में विकास मार्ग पर गुजरते वाहन। चंद्र प्रकाश मिश्र

    HighLights

    1. दिल्ली में मॉनसून की देरी से एंट्री, बारिश रही हल्की।

    2. सफदरजंग में 4.6 मिमी बारिश दर्ज, तापमान में गिरावट।

    3. आईएमडी ने इस साल कम बारिश का अनुमान जताया।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ने गुरुवार को दिल्ली में एंट्री कर ली। सामान्य तारीख 27 जून से पांच दिन देरी से पहुंचे मॉनसून ने शहर को हल्की राहत दी, लेकिन कोई जोरदार बारिश नहीं हुई।

    बारिश का लेखा-जोखा

    सफदरजंग मौसम केंद्र पर मात्र 4.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। शहर के अन्य इलाकों में भी हल्की बारिश हुई, जो इस प्रकार है...

    • आया नगर में 5 मिमी
    • रिज में 3 मिमी
    • पूसा में 1.9 मिमी
    • तुकमीरपुर में 20 मिमी
    • छत्तरपुर में 18.5 मिमी

    तापमान गिरा, हवा हुई साफ

    बारिश के आने से दिल्लीवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली। सफदरजंग का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री कम है। हवा साफ हुई और प्रदूषण का स्तर भी घटा। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है और अधिकतम तापमान 30-32 डिग्री के बीच रह सकता है।

    Delhi-Monsoon1 

    इस साल कमजोर मॉनसून की आशंका

    मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, दिल्ली में इस बार सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है। पूरे देश में अभी मॉनसून की बारिश 33.5 प्रतिशत कम है। हालांकि अगले एक सप्ताह में अच्छी बारिश से इस कमी को कुछ हद तक पूरा किए जाने की उम्मीद है।

    उत्तर भारत में तेज रफ्तार

    मॉनसून ने उत्तर भारत में तेजी से प्रगति की। 29 जून को मध्य प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में पहुंचने के बाद यह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा होते हुए 2 जुलाई को दिल्ली पहुंचा। अब पूरी उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश तथा राजस्थान और गुजरात के बड़े इलाके मॉनसून की पहुंच में आ चुके हैं। आईएमडी के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ और मॉनसून की पूर्वी हवाओं के मिलन से उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून की रफ्तार बढ़ी।

    खबरें और भी

    Delhi-Monsoon2

    आगे कैसा रहेगा मौसम?

    उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र के कारण अगले पांच दिनों तक मध्य भारत में मॉनसून सक्रिय रहेगा। दक्षिण गुजरात, कोंकण, सौराष्ट्र, कच्छ, पश्चिमी मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

    वहीं, पिछले सालों की बात करें तो 2025 में मॉनसून 28 जून को दिल्ली पहुंचा था और पूरे सीजन में 902.6 मिमी (40.9 प्रतिशत ज्यादा) बारिश हुई। 2024 में यह 25 जून को जल्दी आया और पहले ही दिन 228 मिमी बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया था।

    इस बार 4 जून को केरल पहुंचे मॉनसून ने दिल्ली में थोड़ी देरी से दस्तक दी है। दिल्लीवासी अब नमी भरे मौसम और आने वाली बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मानसून की दस्तक: यूपी में वज्रपात से आठ लोगों की मौत, NCR समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में मानसून की रफ्तार एंट्री, 48 घंटे बाद यूपी-बिहार में झमाझम बारिश; बाकी राज्यों का क्या है हाल?