Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य से 41% ज्यादा बारिश; IMD ने बताया- कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम

    Updated: Wed, 22 Jul 2026 11:10 PM (IST)

    दिल्ली में मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है, जिससे कई इलाकों में वर्षा हो रही है। रिज क्षेत्र में सामान्य से 41% अधिक वर्षा दर्ज की गई है, जबकि तापमान सामा ...और पढ़ें

    दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी।

    दिल्ली के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी।

    HighLights

    1. दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, कई हिस्सों में वर्षा।

    2. रिज क्षेत्र में सामान्य से 41% अधिक वर्षा हुई।

    3. दिल्ली का तापमान सामान्य से कम, उमस महसूस होगी।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मानसून की रफ्तार बढ़ने के साथ ही दिल्ली के कई हिस्सों में वर्षा का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, रिज क्षेत्र में इस मानसून की सबसे अधिक मेहरबानी देखने को मिली है, जहां अब तक सामान्य से 41 प्रतिशत से अधिक वर्षा दर्ज की गई है।

    इस वर्ष दिल्ली में मानसून का आगमन लगभग पांच दिन की देरी से हुआ था। इसके बाद 11 से 19 जुलाई के बीच 'मानसून ब्रेक' की स्थिति बनने से लोग भीषण गर्मी और उमस झेलने को मजबूर थे। हालांकि 20 जुलाई से मानसून ट्रफ रेखा के दिल्ली के करीब आते ही वर्षा का सिलसिला दोबारा शुरू हुआ, जिससे वर्षा के आंकड़ों में सुधार आया।

    धूप खिलने से उमस महसूस होने का पूर्वानुमान

    वर्षा और बादलों के चलते दिल्ली का तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.5 डिग्री कम 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी हल्की वर्षा और घने बादल बने रहेंगे, हालांकि हल्की धूप खिलने से नमी के कारण उमस महसूस हो सकती है।

    मौसम केंद्र के मिले आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में मानसून के दौरान वर्षा का प्रदर्शन

    स्थान वर्षा (मिमी) सामान्य से अंतर
    रिज 203.0 मिमी 41% अधिक
    लोधी रोड 164.1 मिमी 20.7% अधिक
    आयानगर 154.0 मिमी 20.4% अधिक
    सफदरजंग 160.6 मिमी 17.2% अधिक
    पालम 140.8 मिमी 7% कम

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के संसद मार्ग पर फिर से पथराव, ACP भगत सिंह समेत 3 पुलिसकर्मी घायल