Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: फर्श पर सो रही मां और 13 साल की बेटी की सांप के डसने से मौत, एक ही रात में उजड़ गया परिवार

    Updated: Sat, 01 Aug 2026 10:17 PM (IST)

    अलीपुर में फर्श पर सो रही मां और उसकी 13 वर्षीय बेटी की सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ ...और पढ़ें

    अब मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    अब मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    HighLights

    1. अलीपुर में मां और बेटी की सांप काटने से मौत।

    2. फर्श पर सोते समय हुआ यह दर्दनाक हादसा।

    3. पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

    जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। अलीपुर इलाके में फर्श पर सो रही मां और उसकी 13 वर्षीय बेटी की सांप के काटने से मौत हो गई। दोनों की तबीयत बिगड़ने पर स्वजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजनों को सौंप दिए हैं। अब मौत के सही कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

    पुलिस ने बताया कि 29 जुलाई को अलीपुर थाना पुलिस को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल से सूचना मिली थी कि सर्पदंश के बाद 41 वर्षीय शफीका परवीन उर्फ सकीना और उनकी 13 वर्षीय बेटी आफिया को भर्ती कराया गया है। अस्पताल पहुंचने पर पता चला कि शफीका की मौत हो चुकी थी, जबकि गंभीर हालत में आफिया को अंबेडकर अस्पताल रेफर किया गया, जहां करीब तीन घंटे बाद उसने भी दम तोड़ दिया।

    पुलिस को जांच में पता चला कि शफीका अपने पति मोहम्मद हयात और दो बच्चों के साथ त्रिवेणी कॉलोनी में पिछले दस वर्षों से किराये के मकान में रह रही थीं। घटना वाली रात मां, बेटी और बेटा फर्श पर बिस्तर बिछाकर सो रहे थे। इसी दौरान सांप ने मां और बेटी को डस लिया। पुलिस ने बताया कि परिवार ने किसी भी साजिश या संदिग्ध परिस्थिति से साफ इनकार किया है। पुलिस ने मामले में सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें- सनातन के अपमान पर राहुल गांधी, अवधेश प्रसाद और पप्पू यादव के खिलाफ वाराणसी और दिल्ली में मुकदमा दर्ज

    यह भी पढ़ें- दिल्ली में हर 18 बच्चों में एक थैलेसीमिया कैरियर, क्या आप जानते हैं यह बीमारी कैसे फैलती है?

    खबरें और भी