विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

करवा चौथ पर दिल्ली-NCR के मौसम पर 'अर्णब' की 'छाया', सुबह-सुबह बारिश से गुलजार हुआ माहौल

Published: Thu, 29 Oct 2026 08:29 AM (IST)Updated: Thu, 29 Oct 2026 09:11 AM (IST)

करवा चौथ के दिन दिल्ली-एनसीआर में सुबह हल्की बारिश हुई, जिससे मौसम सुहावना हो गया व अक्टूबर की उमस भरी ...और पढ़ें

HighLights

  1. करवा चौथ पर दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश।

  2. बारिश से तापमान गिरा, उमस भरी गर्मी से मिली राहत।

  3. वायु गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद, प्रदूषण से राहत।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/नोएडा/गाजियाबाद। सुहाग के पर्व 'करवा चौथ' के दिन दिल्ली-एनसीआर के मौसम ने एक खुशनुमा करवट ली है। गुरुवार सुबह राजधानी दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सुबह-सुबह हुई इस बूंदाबांदी से मौसम में अचानक ठंडक घुल गई है, जिससे व्रत रख रही महिलाओं और आम जनजीवन को अक्टूबर की उमस भरी गर्मी से राहत मिली है।

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' का प्रभाव से

चक्रवाती तूफान 'अर्णब' के चलते दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार और शुक्रवार को मौसम का मिजाज बदला रहेगा। इसी का परिणाम है कि गुरुवार को हल्की से मध्यम वर्षा देखने को मिल रही है।

इस बीच अधिकतम तापमान गिरकर 26 से 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिससे ठंड का अहसास और बढ़ेगा।

आसमान में बादल छाए रहने के कारण करवा चौथ पर महिलाओं को चांद के दीदार के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वहीं, 31 अक्टूबर दिन शनिवार से आसमान साफ होने की उम्मीद है, जिसके बाद तापमान सामान्य रहने और सुबह-रात में ठंडक बनी रहने के आसार हैं।

माहौल को बना दिया खुशनुमा

मौसम विभाग के अनुसार, इस हल्की बारिश और ठंडी हवाओं के चलने से न्यूनतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है। सुबह की शुरुआत सुहावने तापमान के साथ होने के कारण सड़कों पर चहल-पहल के बीच लोगों के चेहरे खिले हुए नजर आए।

करवा चौथ के इस पावन पर्व पर सुहागिनों के लिए यह मौसम किसी तोहफे से कम नहीं है, क्योंकि आमतौर पर अक्टूबर के अंतिम दिनों में हल्की गर्मी बनी रहती है, लेकिन आज की फुहारों ने माहौल को पूरी तरह रोमांटिक और खुशनुमा बना दिया है।

प्रदूषण से भी कुछ राहत मिली

मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि दिन चढ़ने के साथ आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं और तापमान सामान्य से नीचे ही दर्ज किया जाएगा। इस बदलाव से आने वाले दिनों में सर्दी की आहट भी महसूस होने लगी है। बारिश के बाद दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में भी मामूली सुधार की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे प्रदूषण से भी कुछ राहत मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर दिल्ली में रात 8 से 8:30 बजे तक चंद्रोदय का अनुमान, 100 से 3000 रुपये तक में लग रही मेहंदी

यह भी पढ़ें- कांग्रेस की महारैली पर पड़ेगा 'विंटर एक्शन प्लान' का असर? दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से नीचे की गाड़ियों पर रोक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।