दिल्ली में बंपर भर्तियां, आम लोगों के लिए बंद होगा लालकिला; आज कराएं DDA से जुड़ी समस्या का समाधान
Delhi News Today: दिल्ली में 15 जुलाई से लालकिला आम लोगों के लिए बंद रहेगा, वहीं दिल्ली सरकार ने सरकारी नौकरी के लिए बंपर भर्तियां भी निकाली हैं। डीडी ...और पढ़ें
-1783922270071_m.webp)
एआई जनरेटेड इमेज।
HighLights
15 जुलाई से लालकिला आम लोगों के लिए रहेगा बंद।
दिल्ली सरकार में 1979 पदों पर नई भर्तियां जारी।
डीडीए की जनसुनवाई में आज समस्याओं का समाधान।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi News Today: अगर आप दिल्ली में रहते हैं तो यह खबर आप के लिए बहुत काम की है। जहां, दिल्ली सरकार ने कई पदों पर नई भर्तियां निकाली हैं तो वहीं आज आप डीडीए की जनसुनाई में भी हिस्सा ले सकते हैं। आइए आपको पांच ऐसी बातें बताएंगे जो आपके बहुत काम आने वाली है।
15 जुलाई से आम लोगों के लिए लालकिला बंद
दिल्ली में 15 जुलाई यानी बुधवार से आम लोगों के लिए लालकिला (Red Fort) बंद कर दिया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर यह निर्णय लिया गया है। क्योंकि लालकिला में हर साल स्वतंत्रता दिवस पर बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
दिल्ली में नए पदों पर भर्तियां
दिल्ली सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया कि कई सरकारी पदों पर भर्तियां (Delhi Government Jobs 2026) निकाली गई हैं। दिल्ली अभीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने 1979 पदों पर नई भर्तियां निकाली हैं। इसमें आईटी विभाग, फोरेंसिक लाइंस लैब, शिक्षा निदेशालय, एनडीएमसी में कई पदों पर भर्तियां निकली है। इन नौकरियों के लिए अभ्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
डीडीए में आज से जनसुनवाई
दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए, DDA) ने दिल्ली वासियों की समस्याओं के लिए जनसुनवाई का आयोजन रखा है। दिल्लीवासी डीडीए से जुड़े अपने किसी भी मामले को लेकर जनसुनवाई में हिस्सा ले सकते हैं। डीडीए के अधिकारियों से मिलने का समय 2:30 से 4:30 बजे तक रखा गया है। इस समय के बीच आप अधिकारियों से मिलकर अपनी समस्या का समाधान करा सकते हैं।
खबरें और भी
छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन
दिल्ली में छात्रवृत्ति योजना के लिए पंजीकरण शुरू हो गए हैं। नेशनल मीन्स-कम-मेरिट स्कॉलरशिप स्कीम (NMMSS) के लिए पोर्टल पर नए और रिन्युअल वाले छात्रों का पंजीकरण शुरू हो गया है। छात्र 15 जुलाई तक ही पंजीकर करा सकते हैं।
RML अस्पताल में डॉक्टरों की नियुक्ति
दिल्ली के आरएमएल अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई है। हालांकि, यह भर्तियां संविदा के रूप में की जाएगी। 123 पदों पर विभिन्न विभागों के लिए भर्तियां निकली हैं। वॉक इन इंटरव्यू के लिए 14, 15 और 16 जुलाई की तारीख रखी गई है।