Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, पकड़ी गई राजधानी की कुख्यात महिला ड्रग तस्कर; भेजी गई तिहाड़

    Updated: Sat, 14 Mar 2026 09:19 AM (IST)

    राजधानी दिल्ली में एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने एक बड़ी कार्रवाई में कुख्यात महिला ड्रग तस्कर सोनिया को पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत हिरासत में लिया है ...और पढ़ें

    दिल्ली की कुख्यात महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक

    दिल्ली की कुख्यात महिला ड्रग तस्कर गिरफ्तार। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. कुख्यात महिला ड्रग तस्कर सोनिया पिट एनडीपीएस एक्ट में हिरासत में

    2. एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने दिल्ली में की बड़ी कार्रवाई

    3. सोनिया लंबे समय से ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी थी

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: राजधानी में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात महिला ड्रग तस्कर को पकड़ा है।

    दिल्ली पुलिस ने प्रिवेंशन ऑफ इलिसिट ट्रैफिक इन नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1988 (पिट एनडीपीएस एक्ट) के तहत उसे हिरासत में लिया है।

    आरोपित महिला की पहचान सोनिया के रूप में हुई है जो लंबे समय से राजधानी में ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क से जुड़ी हुई थी और उसके खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं।

    विशेष टीम ने की कार्रवाई

    एनटीएफ के उपायुक्त राहुल अलवाल के मुताबिक, एसीपी एएनटीएफ सतेंद्र मोहन और इंस्पेक्टर विकास पन्नू के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी, जिन्होंने आरोपित सोनिया को पकड़कर उसके खिलाफ डिटेंशन की कार्रवाई को अंजाम दिया। इसके बाद उसे तिहाड़ जेल भेज दिया गया।

    2009 से जुड़ा आपराधिक रिकाॅर्ड

    पुलिस के अनुसार 41 वर्षीय सोनिया उत्तम नगर के ओम विहार इलाके की रहने वाली है और वह एक आदतन अपराधी है। उसका आपराधिक रिकाॅर्ड वर्ष 2009 से जुड़ा हुआ है।

    उसके खिलाफ एक्साइज उल्लंघन और ड्रग तस्करी से जुड़े कुल आठ मामले दर्ज हैं। इतना ही नहीं, उसका पति संदीप भी उत्तम नगर थाने का घोषित बदमाश (बीसी) है।

    पहले भी कई मामलों में सामने आ चुका है नाम

    जांच में यह भी सामने आया कि वर्ष 2023 में उत्तम नगर थाने में दर्ज एक मामले में सोनिया को सोर्स के रूप में गिरफ्तार किया गया था। उस समय पुलिस ने रामनिवास नाम के आरोपी को करीब 1.410 किलो गांजा और 5,960 रुपये नकद के साथ पकड़ा था।

    वहीं हाल ही में द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल ने एक अन्य मामले में रंजीत कुमार को 1.678 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था, जो पुलिस जांच में सोनिया के निर्देश पर नशीला पदार्थ बेच रहा था।

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को मानवाधिकार आयोग का नोटिस, मणिपुरी युवती की पिटाई के मामले में तलब की रिपोर्ट