दो हफ्ते में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, दिल्ली-NCR में अब क्या है नया रेट?
दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी जारी है, सोमवार (25 मई) को दो हफ्तों में चौथी बार दाम बढ़ाए गए। ...और पढ़ें

सांकेतिक तस्वीर।
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल-डीजल के दाम फिर बढ़े
दो हफ्तों में यह चौथी बार हुई मूल्य वृद्धि
पेट्रोल 102.12 रुपये, डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश सहित दिल्ली-एनसीआर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ताजा मामले में आज सोमवार (25 मई) को दो हफ्ते में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े हैं।
ताजा जानकारी के मुताबिक, आज पेट्रोल के दाम 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 2.71 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं। इस बढ़ोतरी के बाद अब दिल्ली में पेट्रोल के दाम 100 रुपये के पार यानी 102.12 रुपये प्रति लीटर पहुंच गए हैं जबकि डीजल के दाम 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
पिछले 10 दिनों में कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया है, और कीमतें ₹97.77 से ₹102.12 रुपये प्रति लीटर के बीच रही हैं। वहीं, दिल्ली से सटे नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी ईंधन के दाम बढ़े हैं।
नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में क्या है नया रेट?
नोएडा
- 102.12 रुपये प्रति लीटर
- 95.18 रुपये प्रति लीटर
गाजियाबाद
- पेट्रोल- 101.80 रुपये प्रति लीटर
- डीजल- 95.29 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम
- पेट्रोल- 102.77 रुपये प्रति लीटर
- डीजल- 95.44 रुपये प्रति लीटर
फरीदाबाद
- पेट्रोल- 103 रुपये प्रति लीटर
- डीजल- 95.92 रुपये प्रति लीटर
मालूम हो कि कीमतों में बार-बार की जा रही यह बढ़ोतरी वैश्विक कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और कमजोर होते रुपये की वजह से की जा रही है। क्योंकि इन दोनों ही कारणों से तेल विपणन कंपनियों के लिए आयात की लागत बढ़ गई है।