Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    महंगाई के साथ सोमवार की शुरुआत: पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 और कोलकाता में ₹113 हुई कीमत

    Updated: Mon, 25 May 2026 11:10 AM (IST)

    सोमवार को पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया, जो दो सप्ताह में चौथी वृद्धि है। इस बढ़ोतरी से घरेलू बजट और परिवहन लागत पर अत ...और पढ़ें

    फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

    फिर महंगा हुआ पेट्रोल डीजल

    HighLights

    1. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 2.61 रुपये बढ़कर 102.12 रुपये प्रति लीटर हो गई है

    2. राष्ट्रीय राजधानी में डीजल की कीमत 2.71 रुपये बढ़कर 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है

    3. ईरान युद्ध के बीच पिछले दो हफ्ते में चौथी बार ईंधन की कीमतों में बढ़ोत्तरी हुई है

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को ईंधन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी की गई, जिससे पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है।

    इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

    प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत-

    WhatsApp Image 2026-05-25 at 07.26.05

    प्रमुख शहरों में अब क्या है पेट्रोल की कीमत?

    अगर बात करें भारत के प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों की तो दिल्ली में 102.12 रुपये, कोलकाता में 113.51, मुंबई में 111.21, नोएडा में 101.9 रुपये, बेंगलुरु में 110.6 रुपये, भूवनेश्वर में 108.8 रुपये, चंडीगढ़ में 101.5 रुपये, जयपुर में 113.4 रुपये, लखनऊ में 101.9 रुपये, पटना में 113.5 रुपये प्रति लीटर है।

     

    प्रमुख शहरों में अब क्या है डीजल की कीमत?

     

    अगर बात करें भारत के प्रमुख शहरों में डीजल के कीमत की तो नई दिल्ली में 95.2 रुपये, कोलकाता में 99.8 रुपये, मुंबई में 97.8 रुपये, चेन्नई में 99.6 रुपये, गुड़गांव में 95.4 रुपये, नोएडा में 95.4 रुपये, बेंगलुरु में 98.5 रुपये, भुवनेश्वर में 100.6 रुपये, चंडीगढ़ में 89.5 रुपये, हैदराबाद में 103.8 रुपये, जयपुर में 98.4 रुपये, लखनऊ में 95.4 रुपये, पटना में 99.5 रुपेय प्रति लीटर है।

    पिछले शनिवार को बढ़ी थी कीमतें

    पेट्रोल-डीजल की कीमतें पिछले शनिवार को बढ़ी थी, जब पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे और डीजल की कीमत में 91 पैसे की वृद्धि की गई थी। शनिवार को ही दिल्ली में सीएनजी की कीमत में भी 1 रुपया प्रति किलोग्राम की वृद्धि के साथ 81.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।

    खबरें और भी

    क्यों दोबारा बढ़ी ईंधन की कीमतें?

    अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध के दौरान ईरान ने होर्मुज पर नियंत्रण कर लिया। जिससे वैश्विक तेल आपूर्ति बाधित हो रही है। होर्मुज स्ट्रेट में ईरान द्वारा लगाए गए प्रतिबंध के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल आया है।

    पिछले कई हफ्तों से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बावजूद भारत की तेल विपणन कंपनियां पेट्रोल और डीजल को पुरानी कीमतों पर ही बेच रही थी। लेकिन पिछले दो हफ्तों से तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है।

    अनुमानों के अनुसार, तीनों तेल और गैस कंपनियां - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) - प्रतिदिन सामूहिक रूप से 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का घाटा उठा रही थीं। इसलिए, सरकार को कीमतें बढ़ानी पड़ीं।

    यह भी पढ़ें- 10 दिनों में चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम; पटना में 113 के पार पहुंची कीमत, अन्‍य शहरों का देखें रेट

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price Hike: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट