Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Petrol Diesel Price Hike: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल फिर महंगा, 10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट

    Updated: Mon, 25 May 2026 08:07 AM (GMT+05:30)

    Petrol Diesel Price Hike | लखनऊ में 25 मई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर बढ़ोतरी हुई, जिससे सामान्य पेट्रोल ₹100 के पार पहुंच गया। दो हफ्तों में ...और पढ़ें

    Petrol Diesel Price Hike |

    Petrol Diesel Price Hike |

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली/लखनऊ। Petrol Diesel Price Hike | सोमवार की शुरुआत महंगाई के साथ हुई है। 25 मई को देश में फिर से ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हुई, जो दो सप्ताह से भी कम समय में चौथी बढ़ोतरी है।

    यूपी की राजधानी लखनऊ में सोमवार को सामान्य पेट्रोल (MS) की कीमत ₹100 के आंकड़े को पार कर गई है। पिछले दो हफ्तों के भीतर ईंधन के दामों में यह चौथी बड़ी बढ़ोतरी है, जिसने मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के बजट को पूरी तरह बिगाड़ कर रख दिया है।

    पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा जारी की गई नई दरें आज सुबह 6:00 बजे से पूरे शहर में लागू हो गई हैं।

    यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: आगरा में ₹100 के पार Petrol, दो सप्ताह में चौथी बार बढ़ोत्तरी

    आज कितनी बढ़ी कीमतें?

    • पेट्रोल (MS): ₹2.61 प्रति लीटर महंगा हुआ।
    • डीजल (HSD): ₹2.72 प्रति लीटर महंगा हुआ।
    • प्रीमियम पेट्रोल (XP95): ₹2.61 प्रति लीटर की बढ़ोतरी।
    • एक्सट्रा ग्रीन डीजल (XG): ₹2.72 प्रति लीटर महंगा हुआ।

    लखनऊ में आज के नए भाव (25 मई 2026)

    ईंधन का प्रकार 23 मई की कीमत (₹/लीटर) 25 मई की नई कीमत (₹/लीटर) प्रति लीटर शुद्ध बढ़ोतरी (₹)
    MS (सामान्य पेट्रोल) 99.28 101.89 +2.61
    HSD (सामान्य डीजल) 92.64 95.36 +2.72
    XP95 (प्रीमियम पेट्रोल) 107.86 110.47 +2.61
    XG (एक्सट्रा ग्रीन डीजल) 98.25 100.97 +2.72

    दो हफ्तों से ईंधन की कीमतों में लगातार आ रहा उछाल

    आंकड़ों पर नजर डालें तो 14 मई के बाद से कीमतों में लगातार उछाल आ रहा है। महज 11 दिनों (14 मई से 25 मई) के भीतर लखनऊ में सामान्य पेट्रोल ₹94.69 से बढ़कर ₹101.89 पर पहुंच गया है (कुल ₹7.20 की बढ़ोतरी)। वहीं डीजल भी ₹87.81 से बढ़कर ₹95.36 प्रति लीटर हो गया है (कुल ₹7.55 की बढ़ोतरी)।

    यह भी पढ़ें- Petrol Diesel Price: लखनऊ में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानें राजधानी में तेल के ताजा रेट

    दो हफ्तों में चौथी बार हुए इस मूल्यवर्धन से न सिर्फ वाहन चालकों को झटका लगा है, बल्कि डीजल की कीमतें बढ़ने से माल ढुलाई (लॉजिस्टिक्स) महंगी होने के आसार हैं।

    यह भी पढ़ें- महंगाई के साथ सोमवार की शुरुआत: पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 और कोलकाता में ₹113 हुई कीमत

    यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: दो हफ्तों में चौथी बार बढ़े दाम, चेक करें अपने शहर के रेट

    खबरें और भी