पेट्रोल-डीजल फिर महंगा: आगरा में ₹100 के पार Petrol, दो सप्ताह में चौथी बार बढ़ोत्तरी
आगरा में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में चौथी बार बढ़ोतरी हुई है, जिससे सोमवार सुबह छह बजे से नए रेट लागू हो गए हैं। पेट्रोल 2.61 रुपये और डीजल 2.71 रुप ...और पढ़ें

पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेता बाइक सवार।
HighLights
पेट्रोल 2.61 रुपये, डीजल 2.71 रुपये प्रति लीटर महंगा।
आगरा में सोमवार सुबह 6 बजे से नए रेट लागू।
चौथी बार हुई कीमतों में वृद्धि, लोगों का बजट बिगड़ा।
डिजिटल डेस्क, आगरा। पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी की गई है। इस बार पेट्रोल 2 .61 रुपए/लीटर महंगा हुआ है तो डीजल 2.71रुपये/लीटर बढ़ा है। चौथी बार ये रेट बढ़े हैं। सोमवार सुबह छह बजे नए रेट लागू हो गए हैं।
महंगाई की आग में सोमवार सुबह पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी ने तड़का लगा दिया। पेट्रोलियम मंत्रालय ने दस दिनों में चौथी बार पेट्रोल के रेट में 2.61 रुपये और डीजल के रेट में 2.71 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोत्तरी की है। सुबह छह बजे रेट में हुए बदलाव को लेकर पंपों में विवाद की स्थिति बनी रही।
कब-कब बढ़े रेट
पेट्रोल और डीजल के रेट में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है। विभिन्न वस्तुओं के रेट में बढ़ोत्तरी हो गई है। पेट्रोलियम मंत्रालय ने चार साल के बाद पहली बार 15 मई को पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी की थी। 19 मई को दूसरी बार और शनिवार को तीसरी बार रेट में बढ़ोत्तरी की गई थी, अब सोमवार को कीमतों में बढ़ोत्तरी की गई है।
यह भी पढ़ें- मुरादाबाद CDO मृणाली अविनाश जोशी के आदेश, विकास भवन में अफसरों और संविदा कर्मियों के कमरों से हटेंगे AC
सोमवार को लागू हुए नए रेट
सोमवार सुबह जैसे ही 374 पेट्रोल पंपों में नए रेट लागू हुए। अचानक रेट में बढ़ोत्तरी की जानकारी वाहन चालकों को नहीं हुई। इसके चलते फतेहाबाद रोड, बोदला रोड, नेशनल हाईवे-19 सहित ग्रामीण क्षेत्र के चार पंपों में वाहन चालकों ने विरोध किया।
खबरें और भी
अब पेट्रोल और डीजल का ये है रेट :(प्रति लीटर में)
पेट्रोल 102.51 रुपये
डीजल 95.18 रुपये
यह भी पढ़ें- महंगाई के साथ सोमवार की शुरुआत: पेट्रोल-डीजल फिर से 2 रुपए महंगा हुआ, दिल्ली में ₹102 और कोलकाता में ₹113 हुई कीमत