हिलती जमीन, चारों ओर धुएं का गुबार... दिल्ली सत्य निकेतन हादसे का CCTV फुटेज आया सामने
Delhi Building Collapse: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में पांच मंजिला इमारत ढहने का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, ...और पढ़ें
HighLights
सत्य निकेतन इमारत ढहने का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज सामने आया।
मलबे से 12 लोगों को निकाला, 7 लोगों की मौत।
एमसीडी, जिला प्रशासन और अग्निशमन विभाग पर लापरवाही का आरोप।
डिजिटल डेस्क, दक्षिणी दिल्ली। Satya Niketan Building Collapse: दक्षिणी दिल्ली के सत्य निकेतन में एक पांच मंजिला इमारत ढहने वाली जगह का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो को देखकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सीसीटीवी फुटेज में बिल्डिंग ढहते हुए साफ दिखाई दे रही है। इस दौरान वहां बैठे एक व्यक्ति ने दौड़कर अपनी जान बचाई।
7 लोगों की मौत
एमसीडी और पुलिस की लापरवाही से सत्य निकेतन में रविवार (6 सितंबर) को दोपहर में करीब 1:30 बजे पांच मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई, इस हादसे के बाद मलबे में दबे 12 लोगों को निकाला जा चुका है, जिनमें से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, सभी घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
राहत-बचाव कार्य जारी
उधर, फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग राहत-बचाव कार्य में जुटे हैं। मलबे में दबे लोगों की तलाश की जा रही है।
ये एजेंसियां हैं जिम्मेदार
एमसीडी : इलाके में होने वाले निर्माण और मरम्मत कार्य नियमों के अनुसार हो, इसकी जिम्मेदारी दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की है। पर एमसीडी ने समय रहते कार्रवाई नहीं की।
जिला प्रशासन : जिलाधिकारी को यह शक्ति दी गई थी कि वह ऐसी इमारतों की पहचान करें जो हैं तो रिहायशी, लेकिन उनका व्यावसायिक उपयोग हो रहा है। ऐसे में इस संपत्ति को कार्रवाई के दायरे में न लाने के लिए जिम्मेदार दक्षिणी जिले के जिलाधिकारी भी हैं।
अग्निशमन : इसका व्यावसायिक उपयोग हो रहा था। अग्निशमन विभाग अपनी जिम्मेदारी से इनकार नहीं कर सकता। फायर एनओसी की जांच की गई होती तो घटना रुक सकती थी।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाई कोर्ट में आज सत्य निकेतन हादसे की सुनवाई, बिल्डिंग मालिक हरिओम बंसल के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
यह भी पढ़ें- धूल-खून से सना चेहरा, मलबे में दबे छात्र की अटकी थीं सांसें... दिल्ली PG हादसे की दर्दनाक तस्वीरें
