सुबह 6 बजे से लाइन, घंटों इंतजार... दिल्ली में पिंक कार्ड के चक्कर में महिलाओं का हाल बेहाल
दिल्ली में महिलाओं को एसी बसों में मुफ्त यात्रा के लिए पिंक कार्ड बनवाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी में सुबह 6 बजे से लंबी ...और पढ़ें
-1773324970855_m.webp)
झंडेवालान स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर डीटीसी बस में निशुल्क यात्रा के लिए पिंक कार्ड बनावाने के लिए अपनी बारी की प्रतीक्षा करती महिलाएं। जागरण
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली सरकार की AC बसों में फ्री सफर की सुविधा का फायदा उठाने की चाहत अब महिलाओं के लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर रही है। भीषण गर्मी और लू के बीच पिंक कार्ड बनाने के लिए दिल्ली भर के 50 सेंटरों पर जो नजारा दिख रहा है, वह दावों के उलट जमीनी हकीकत को सामने ला रहा है।
कार्ड सुबह 9 बजे बनना शुरू
नियमों के मुताबिक, कार्ड सुबह 9 बजे बनना शुरू हो जाता है, लेकिन टोकन कम होने की वजह से महिलाओं को झंडेवालान SDM ऑफिस, कश्मीरी गेट और ईस्ट दिल्ली डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट ऑफिस जैसे सेंटरों के बाहर सुबह 6 बजे से ही लाइन में लगना पड़ रहा है।

घंटों इंतजार के बाद भी टेक्निकल दिक्कतें महिलाओं की परेशानी बढ़ा रही हैं। कहीं OTP में देरी हो रही है, तो कहीं जानकारी के अभाव में बुजुर्ग महिलाओं को घंटों चिलचिलाती धूप के बाद खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।
प्रोसेस को ऑनलाइन न करना सरकार की बड़ी गलती
कामकाजी महिलाओं ने नाराजगी जताते हुए कहा कि डिजिटल इंडिया के दौर में वोटर कार्ड प्रोसेस की तरह इस प्रोसेस को ऑनलाइन न करना सरकार की बड़ी गलती है। ऑफलाइन प्रोसेस से उनका पूरा दिन खराब हो रहा है। इसके बाद भी कार्ड जारी नहीं हो रहा है।
खबरें और भी

मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी जैसे इलाकों में तो हालत और भी चिंताजनक है। रोहिणी सेक्टर 3 की सीमा, सुनीता और कांता का कहना है कि अगर पिंक कार्ड ऑनलाइन मिल जाता, तो उन्हें यह परेशानी नहीं उठानी पड़ती।
महिलाओं का जवाब
सरकार को फ्री बस यात्रा के लिए कार्ड ऑफलाइन के बजाय ऑनलाइन जारी करने चाहिए थे। इससे महिलाओं को काम पर नहीं जाना पड़ता और उन्हें कोई परेशानी नहीं होती।
- चमन देवी, फिल्मिस्तान की रहने वाली।अगर आपको फ्री में यात्रा करनी है, तो कार्ड बनवाना होगा। लेकिन एक दिक्कत यह है कि कार्ड पर फोटो नहीं है, सिर्फ नाम है। ऐसे में वही महिला कार्ड इस्तेमाल कर रही है। DTC कर्मचारी इसे कैसे वेरिफाई करेंगे?
- गीता देवी, फिल्मिस्तान की रहने वाली।मैं पिछले दो दिनों से पिंक कार्ड के इंतजार में इधर-उधर भाग रही हूं। आज सुबह से लाइन में लगी हूं। मुझे टोकन मिल गया है, लेकिन OTP नहीं आ रहा है, इसलिए मैं परेशान हूं। - पूजा शर्मा, फेज रोड की रहने वाली।
मैं अपनी बेटी का कार्ड बनवाने आई थी। सात-आठ घंटे बाद जब 2 बजे पास बनवाने की मेरी बारी आई, तो अंदर स्टाफ ने कहा कि जिसका पास बन रहा है, उसे आना ही होगा। अगर ऐसा कोई नियम है, तो कहीं साफ-साफ लिखा होना चाहिए ताकि लोगों को पहले से पता चल जाए और उन्हें कोई दिक्कत न हो।
- रहनुमा, लक्ष्मी नगर की रहने वाली।मैं पिछले दो दिनों से पास बनवाने के लिए डिस्ट्रिक्ट ऑफिस के चक्कर लगा रही थी। मुझे तीसरे दिन टोकन मिला। मैं सुबह 8 बजे से लाइन में लगी हूं और दोपहर के लगभग 3 बज गए हैं, लेकिन मेरी बारी अभी तक नहीं आई है।
- अंजलि वर्मा, लक्ष्मी नगर की रहने वाली।मुझे पिंक कार्ड के लिए टोकन मिला, लेकिन OTP नहीं आया है, इसलिए मुझे सुबह फिर से टोकन लेने आना होगा और कार्ड बनवाने का इंतजार करना होगा।
- नाजिया, कश्मीर की रहने वाली।