Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    तिलक नगर और मादीपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन बदमाश गिरफ्तार; चोरी का सामान बरामद

    Updated: Tue, 31 Mar 2026 11:40 PM (IST)

    पश्चिमी दिल्ली पुलिस ने अपराध रोकने के अभियान के तहत तिलक नगर और मादीपुर में कार्रवाई की। इसमें तीन आरोपियों मनजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और पंकज को गिरफ ...और पढ़ें

    मनजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और पंकज गिरफ्तार किया गया। फाइल फोटो

    मनजीत सिंह, दिलप्रीत सिंह और पंकज गिरफ्तार किया गया। फाइल फोटो

    जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। पश्चिमी जिला में अपराध पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तिलक नगर और मादीपुर इलाके में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से अवैध चाकू, चोरी की मोटरसाइकिलें और छीना हुआ मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

    पहली कार्रवाई में तिलक विहार पुलिस चौकी की टीम ने आपरेशन कवच 13.0 के तहत पीर बाबा मजार, डबल स्टोरी इलाके में एक संदिग्ध युवक को रोका।

    जांच में उसकी मोटरसाइकिल चोरी की निकली और तलाशी के दौरान उसके पास से बटनदार चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसकी पहचान तिलक नगर निवासी मनजीत सिंह (26) के रूप में हुई। उसकी निशानदेही पर एक और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई, जो द्वारका नार्थ थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। आरोपित पहले से पांच आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

    दूसरी कार्रवाई में तिलक नगर थाना पुलिस की टीम ने एमआरवी स्कूल, नाला रोड के पास पीछा कर एक युवक को दबोचा। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार चाकू, एक स्नैच किया गया सैमसंग मोबाइल फोन और एक वॉलेट बरामद हुआ।

    जांच में मोबाइल फोन स्नैचिंग के एक मामले का निकला, जबकि उसकी मोटरसाइकिल भी चोरी की पाई गई। आरोपित की पहचान तिलक नगर निवासी दिलप्रीत सिंह उर्फ हनी (27) के रूप में हुई है, जो चोरी और स्नैचिंग के 13 मामलों में पहले से शामिल रहा है।

    खबरें और भी

    तीसरी कार्रवाई में मादीपुर पुलिस चौकी की टीम ने कूड़ा खत्ता झील पार्क के पास एक आटो लिफ्टर को गिरफ्तार किया। आरोपित बिना नंबर प्लेट की केटीएम बाइक पर सवार था और पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया।

    जांच में बाइक चोरी की निकली और तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध बटनदार चाकू बरामद हुआ।आरोपित की पहचान पश्चिम पुरी निवासी पंकज उर्फ हीरा (28) के रूप में हुई है।

    पूछताछ में उसने कई वाहन चोरी की वारदातों में अपनी संलिप्तता कबूल की है। वह पहले से 15 आपराधिक मामलों में शामिल रहा है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, तीनों मामलों में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। बरामद वाहनों और अन्य सामान को जब्त कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपितों के नेटवर्क और अन्य वारदातों में संलिप्तता की जांच कर रही है।

    यह भी पढ़ें: पश्चिम दिल्ली के मादीपुर में ड्रग पेडलर गिरफ्तार, 1.128 किलो गांजा बरामद