विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 'ऑपरेशन विस्टा' के तहत पुलिस की कार्रवाई तेज, पहाड़गंज में अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी गिरफ्तार

Published: Tue, 01 Sep 2026 04:40 PM (IST)

मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ ने 'ऑपरेशन विस्टा' के तहत दो बांग्लादेशी नागरिकों को वीजा नियमों का उल्लंघन कर अवैध ...और पढ़ें

दिल्ली में 'ऑपरेशन विस्टा' के तहत दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार।

दिल्ली में 'ऑपरेशन विस्टा' के तहत दो बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार।

HighLights

  1. मध्य जिले में 'ऑपरेशन विस्टा' के तहत कार्रवाई।

  2. दो बांग्लादेशी नागरिक वीजा नियमों का उल्लंघन कर गिरफ्तार।

  3. नबी करीम और पहाड़गंज के होटलों से पकड़े गए।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ की टीम ने वीजा नियमों का उल्लंघन कर अवैध रूप से रह रहे दो बांग्लादेशी नागरिकों को नबी करीम इलाके के होटल से पकड़ा है। दोनों डबल-एंट्री वीजा पर भारत आए थे, जिसमें 15 दिन तक रुकने की अनुमति थी।

इनकी पहचान जोमिर हुसैन और मक्सूदा अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पासपोर्ट, वीजा और यात्रा से जुड़े अन्य दस्तावेजों की पुष्टि के बाद होटल से पकड़ा और फारेनर्स रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस (एफआरआरओ) के सामने पेश कर वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी होने तक सेवा धाम डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।

ऑपरेशन विस्टा के तहत विदेशी नागरिकों की धरपकड़

मध्य जिले के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, मध्य जिले में ऑपरेशन विस्टा 1.0 के तहत विदेशी नागरिकों की पहचान कर अवैध रूप से देश में रह रहे नागरिकों को पकड़ा जा रहा है। अभियान के दौरान, टीम नबी करीम इलाके में आराकशां रोड पर स्थित एक होटल में पहुंची, जहां जोमिर हुसैन रुका हुआ था। वह नौ जुलाई को भारत आया था।

इसके बाद पहाड़गंज इलाके में चांदी वालान मेन बाजार स्थित एक और होटल से मक्सूदा अख्तर को पकड़ा गया, जो 27 जुलाई को भारत आई थी। उनके पासपोर्ट, वीजा और यात्रा से जुड़े दूसरे दस्तावेजों की पुष्टि के बाद पता चला कि दोनों अवैध रूप से रह रहे थे।

यह भी पढ़ें- त्योहारों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की अवधि