विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारों में घर जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की अवधि

Published: Tue, 01 Sep 2026 04:08 PM (IST)

त्योहारों के मौसम में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कई विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है ...और पढ़ें

रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

रेलवे ने त्योहारों को देखते हुए विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ा दी है।

HighLights

  1. त्योहारों के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनों की घोषणा की।

  2. प्रयागराज-निजामुद्दीन विशेष ट्रेन अब नवंबर तक चलेगी।

  3. इंदौर-निजामुद्दीन, भावनगर-शकूरबस्ती ट्रेनों के फेरे बढ़े।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। त्योहार का मौसम शुरू हो गया है। इस कारण ट्रेनों में भीड़ भी बढ़ रही है। सावन और रक्षा बंधन के बाद भी कई रूट की ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ है। यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में परेशानी हो रही है। इसे देखते हुए रेलवे त्योहार विशेष ट्रेनों की घोषणा शुरू कर दी है। नई विशेष ट्रेनों की घोषणा करने के साथ ही पहले से घोषित कई विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाकर नवंबर तक किया गया है।

प्रयागराज-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (04123/04124) 30 अगस्त तक निर्धारित थी। अब यह दो सितंबर से 30 नवंबर तक चलेगी। प्रयागराज से यह बुधवार और रविवार को और हजरत निजामुद्दीन से बृहस्पतिवार व सोमवार को चलेगी।

इंदौर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन के फेरे बढ़े

30 अगस्त तक घोषित इंदौर-हजरत निजामुद्दीन विशेष ट्रेन (09309/09310) के फेरे भी बढ़ा दिए गए हैं। अब यह विशेष ट्रेन चार सितंबर से 28 नवंबर तक चलेगी। इंदौर से यह शुक्रवार व रविवार को और हजरत निजामुद्दीन से सोमवार व शनिवार को चलेगी।

भावनगर टर्मिनल-शकूरबस्ती विशेष ट्रेन (09257/09258) एक अगस्त तक चलाई गई थी। इसे अब फिर से चलाने का निर्णय लिया गया है। यह विशेष ट्रेन 17 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी। भावनगर टर्मिनल से शुक्रवार और शकूरबस्ती से शनिवार को चलेगी।

अलग-अलग रूट की समीक्षा की जा रही

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अलग-अलग रूट की समीक्षा की जा रही है। अधिक प्रतीक्षा सूची वाली ट्रेनों के रूट पर विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया जा रहा है। आने वाले दिनों में कुछ और विशेष ट्रेनों की घोषणा की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली-कानपुर रूट पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, रेलवे ने चलाईं दो नई विशेष ट्रेनें